मेदिनीनगर : NEET परीक्षा में भारी चूक! घंटों इंतजार के बाद फोटोकॉपी पेपर से हुई शुरुआत, अभ्यर्थियों में आक्रोश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 04, 2026, 10:05:00 AM

मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर रविवार को आयोजित NEET UG परीक्षा के दौरान गंभीर प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में एक कक्ष के दर्जनों परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर प्रश्न-पत्र ही उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे पूरे दिन अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, कक्ष संख्या 11 में बैठे 48 अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर 2 बजे परीक्षा शुरू होने के बावजूद उन्हें प्रश्न-पत्र नहीं दिया गया। समय बीतने के साथ छात्रों की बेचैनी बढ़ती गई और शाम तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। लगभग साढ़े पांच बजे एक छात्रा केंद्र से बाहर निकलकर रोते हुए अभिभावकों को स्थिति की जानकारी देने पहुंची, जिसके बाद बाहर मौजूद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।

अभिभावकों ने केंद्र प्रशासन पर सूचना छिपाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अभिभावकों का कहना था कि उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम करीब 6 बजे के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अधिकारियों के अनुसार, देरी की वजह भाषा से जुड़ी तकनीकी समस्या थी, जिसे बाद में सुलझाया गया।

आखिरकार प्रश्न-पत्र की प्रतियां तैयार कर अभ्यर्थियों को वितरित की गईं और परीक्षा शाम करीब 6:55 बजे शुरू हो सकी। यह परीक्षा रात लगभग 9:55 बजे तक चली। इस दौरान प्रभावित छात्रों को करीब 10 घंटे तक केंद्र परिसर में ही इंतजार करना पड़ा।

गौरतलब है कि अन्य कक्षों में परीक्षा निर्धारित समय पर संपन्न कराकर छात्रों को घर भेज दिया गया था, जबकि इस कक्ष के अभ्यर्थियों को लंबे समय तक रोके रखा गया। इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन और समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब यह देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

Trending News

बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
बारिश से लबालब तेनुघाट डैम, तीन रेडियल और एक स्लूइस गेट खोले गए
Jul 24, 2026, 3:48:00 PM
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
इंटरनेट सर्विस बंद, सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 26 जुलाई तक यहां नहीं चलेगा नेट
Jul 24, 2026, 3:46:00 PM
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
14 साल बाद फिर खुलेगी पलामू की ग्रेफाइट माइंस! 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 24, 2026, 3:36:00 PM
 राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कहा-छात्रों को न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
डीडीओ से OTP लेकर करोड़ों की निकासी! मुख्य आरोपी की बेल पर फैसला बाकी
Jul 24, 2026, 3:23:00 PM
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
एक हाथ से रोक दी मुंबई पुलिस की वैन, प्रदर्शनकारियों को छुड़वाया, कौन हैं रिया अहीर?
Jul 24, 2026, 2:59:00 PM
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
दहेज मामले में हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, 20 साल पुरानी सजा रद्द
Jul 24, 2026, 2:29:00 PM
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
दिल्ली से प्रयागराज तक नॉन-स्टॉप ड्राइव का रास्ता साफ, जुड़ेंगे दो बड़े एक्सप्रेसवे
Jul 24, 2026, 2:15:00 PM
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
भूमिहार-ब्राह्मण पर बवाल, एक साथ खड़े हुए भाजपा-जदयू के कई विधायक, डिप्टी CM को घेर लिया
Jul 24, 2026, 2:11:00 PM
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
हाई अलर्ट पर राजधानी, दिल्ली पुलिस की सभी छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त
Jul 24, 2026, 2:07:00 PM