कोडरमा में ईंट-भट्ठे पर हाथियों का हमला, मजदूर और बच्चे की जान गई

कोडरमा में ईंट-भट्ठे पर हाथियों का हमला, मजदूर और बच्चे की जान गई

कोडरमा में ईंट-भट्ठे पर हाथियों का हमला, मजदूर और बच्चे की जान गई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 22, 2026, 4:04:00 PM

झारखंड के कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव की है, जहां बीती रात हाथियों के झुंड ने एक ईंट-भट्ठे पर हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर और एक नाबालिग बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश मांझी के रूप में हुई है। घायल होने वालों में राजकुमार की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा शामिल हैं। घायलों का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात अचानक बस्ती में घुस आया और अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान लवकुश को हाथियों ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से हाथियों का झुंड लगातार रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहा है। बीते 27 दिनों में अब तक सात लोगों की जान हाथियों के हमले में जा चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। वन विभाग द्वारा हाथियों को खदेड़ने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन वे बार-बार अलग-अलग क्षेत्रों (जयनगर, डोमचांच और कोडरमा घाटी) में लौट आते हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिन में हाथी जंगलों में रहते हैं, जबकि रात होते ही गांवों की ओर रुख कर देते हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने अपील की है कि ग्रामीण कुछ समय तक खुले में न सोएं और जंगल या हाथियों के करीब जाने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM