हजारों हाथों ने खींचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बड़कागां

हजारों हाथों ने खींचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बड़कागां

हजारों हाथों ने खींचा महाप्रभु जगन्नाथ का रथ, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बड़कागां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 17, 2026, 10:06:00 AM

हजारीबाग जिले के बड़कागांव में गुरुवार को पारंपरिक रथयात्रा महोत्सव पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की। सुबह से देर रात तक धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना और मेले की रौनक के बीच पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

रथयात्रा के अवसर पर राम जानकी मंदिर के कपाट प्रातः छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद दिनभर भगवान के दर्शन और पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते रहे। शाम तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। आरती के उपरांत श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ को खींचते हुए यात्रा की शुरुआत की।

रथयात्रा राम जानकी मंदिर से निकलकर मुख्य चौक, डेली मार्केट स्थित राधेश्याम मंदिर और काली मंदिर सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई रेंज ऑफिस परिसर स्थित मौसीबाड़ी पहुंची। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की गई। राधेश्याम मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा के मिलन का पारंपरिक अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया। रथ पर सवार पुजारियों चिंतामणि महतो, अंतू महतो और कैलाश महतो ने वैदिक विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया।

रथयात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं के साथ शुरुआत से लेकर मौसीबाड़ी तक रथ खींचकर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष बुधन महतो, पिंटू गुप्ता, मनोज गुप्ता, राजीव कुमार रंजन, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, सत्यजीत अलंकार, कीर्तन महतो, प्रीतम महतो, अवध किशोर कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी थामकर अपनी आस्था व्यक्त की।

रथयात्रा के साथ आयोजित मेले में भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में खान-पान की दुकानों के अलावा मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए थे, जहां बच्चों से लेकर युवाओं तक ने भरपूर आनंद उठाया। दिनभर मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर रहा।

आयोजन की सफलता में राम जानकी मंदिर रथ मेला पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के अध्यक्ष बुधन महतो, सचिव कृष्णा प्रजापति उर्फ छक्क प्रजापति, कोषाध्यक्ष कीर्तन महतो सहित अन्य पदाधिकारियों और महिला सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर संचालन तक सक्रिय जिम्मेदारी निभाई।

वहीं, मेले और रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया था, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी के बावजूद रथयात्रा और मेला शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

हज़ारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
Jul 17, 2026, 11:50:00 AM
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Jul 17, 2026, 11:41:00 AM
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
Jul 17, 2026, 11:32:00 AM
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
Jul 17, 2026, 11:14:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
Jul 17, 2026, 11:06:00 AM
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Jul 17, 2026, 10:55:00 AM
 झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 17, 2026, 10:53:00 AM
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
Jul 17, 2026, 10:37:00 AM
दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी
दिल्ली में नए सियासी ठिकाने पर नीतीश कुमार का गृह प्रवेश, जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ पहुंचे राजधानी
Jul 17, 2026, 10:29:00 AM
कमर में गड़ासी, बालू में दफन श*व... पलामू की घटना ने उड़ाये होश
कमर में गड़ासी, बालू में दफन श*व... पलामू की घटना ने उड़ाये होश
Jul 17, 2026, 10:14:00 AM