हजारीबाग : अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, 122 ठिकानों पर छापेमारी 57 फरार अपराधियों को दबोचा

हजारीबाग : अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, 122 ठिकानों पर छापेमारी 57 फरार अपराधियों को दबोचा

हजारीबाग : अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, 122 ठिकानों पर छापेमारी 57 फरार अपराधियों को दबोचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 23, 2026, 1:49:00 PM

हजारीबाग में नए पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के पदभार संभालने के बाद से ही कानून-व्यवस्था को लेकर तेज और संगठित कार्रवाई देखने को मिल रही है। जिले में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया, जिसका असर साफ तौर पर नजर आया।

इसी कड़ी में 21 और 22 अप्रैल की रात पुलिस ने अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस ऑपरेशन के लिए 50 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनमें 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने 100 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 69 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें बाद में व्यक्तिगत मुचलके (PR बांड) पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अड्डेबाजी या छेड़खानी जैसी गतिविधियां हो रही हों, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा, फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस ने बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया। 20 और 21 अप्रैल को आयोजित इस अभियान में 69 विशेष टीमों को तैनात किया गया, जिनमें 250 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। इन टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 200 संभावित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 57 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, वारंट, रिकॉल, जमानत और आत्मसमर्पण से जुड़े 100 से अधिक मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अतिरिक्त, 11 मामलों में इश्तिहार और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह सख्त रुख आगे भी जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी साझा करें, ताकि पुलिस समय रहते कार्रवाई कर सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM