बेंगाबाद में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान, महिलाओं और किशोरियों को दिया गया स्वास्थ्य संदेश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 28, 2026, 2:31:00 PM

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित सोनबाद आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत हुए इस आयोजन में किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आंगनबाड़ी सेविका रेखा मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह राज्यस्तरीय अभियान झारखंड सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक संकोच, गलत धारणाओं और चुप्पी को समाप्त कर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक बनाना है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस पहल की शुरुआत 28 मई 2018 को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा की गई थी। तभी से हर वर्ष इस दिन को जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाता है। अभियान का केंद्र बिंदु ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं और किशोरियां हैं, जहां अब भी मासिक धर्म को लेकर खुलकर बातचीत नहीं हो पाती।

कार्यक्रम में बताया गया कि इस अभियान के जरिए किशोरियों, स्कूल छात्राओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहियाओं को स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि मासिक धर्म पर खुली चर्चा से न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम किया जा सकता है, बल्कि महिलाओं को सम्मान और समानता का अधिकार भी मजबूत होता है।

आयोजन में यूनिसेफ से जुड़े संजय भारती और संतोष कुमार सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा सहिया, सहायिका, स्थानीय महिलाएं और बड़ी संख्या में किशोरियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित लोगों को मासिक धर्म स्वच्छता अपनाने, साफ-सफाई बनाए रखने और इससे जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM