जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा

जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा

 जमशेदपुर में तनाव के बीच बड़ा फैसला, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई निषेधाज्ञा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 01, 2026, 2:17:00 PM

जमशेदपुर: बिस्टुपुर के हिमांशु सिंह की मौत के बाद शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।  हालात पर नियंत्रण रखने के लिए धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी ने शहर के छह थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। बार विवाद के बाद शहर की जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है, पुलिस के समक्ष हुई चाकूबाजी में दो युवक हिमांशु और प्रत्युष घायल हुए थे। जिनमें हिमांशु सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई थी, जबकि प्रत्युष का इलाज कोलकाता में चल रहा है। इधर हिंसक वारदात के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मामले के बाद धरना प्रदर्शन और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी अर्नव मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत शहर के कई प्रमुख थाना क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।  आपको बता दें प्रशासन को खुफिया तंत्र और विभिन्न सूत्र से सूचना मिली थी कि बार विवाद को लेकर कुछ संगठनों द्वारा धरना-प्रदर्शन, रोड जाम, जुलूस निकालने की तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुवे गतिविधियों को रोकने के लिए शहर के साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्र में यह निषेधाज्ञा लागू की गई है। 

प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई तरह की कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं।  जिसके तहत किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, घेराव, जनसभा या पुतला दहन करना पूरी तरह से वर्जित होगा। किसी भी व्यक्ति के लिए अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडे, तीर-धनुष, गड़ासा या भाला आदि लेकर सड़क पर निकलने पर सख्त पाबंदी होगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के किसी भी तरह के ध्वनि विस्तारक यंत्र (लाउडस्पीकर) का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। उपद्रव, रोड जाम या शांति भंग करने के उद्देश्य से किसी भी स्थान पर पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ जमा होने और भीड़ लगाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निषेधाज्ञा आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों पर लागू नहीं होगी। ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, चिकित्साकर्मियों और मीडियाकर्मियों को इस आदेश से मुक्त रखा गया है। स्थिति की संवेदनशीलता और समय की कमी को देखते हुए यह आदेश अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है। साथ ही प्रशासन ने शहरवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने, शांति बनाए रखने और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। 

Trending News

भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM