चाईबासा में नो-एंट्री को लेकर बवाल, पुलिस-पथराव में कई घायल

चाईबासा में नो-एंट्री को लेकर बवाल, पुलिस-पथराव में कई घायल

चाईबासा में नो-एंट्री को लेकर बवाल, पुलिस-पथराव में कई घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 28, 2025, 1:14:00 PM

चाईबासा जिले के तांबो चौक क्षेत्र में सोमवार देर रात नो-एंट्री आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एनएच-220 और चाईबासा बाईपास मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। झड़प के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों का कहना है कि दिन में भारी वाहनों के आवागमन से लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी वजह से वे लंबे समय से नो-एंट्री लागू करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को वे परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास घेराव के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तांबो चौक पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया, गीत-संगीत किया और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

रात होते-होते जब पुलिस ने जाम हटाने की कार्रवाई की, तो भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए और सदर एसडीपीओ की गाड़ी को नुकसान पहुंचा। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

अधिकारियों ने बताया कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। फिलहाल तांबो चौक और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यातायात अब सामान्य हो गया है।

ग्रामीण नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक दिन में भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं सदर सीओ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और जनसुरक्षा बनाए रखना है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद है।

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM