बोकारो : NH-33 पर गैस टैंकर पलटने से लगी भीषण आ*ग, यातायात प्रभावित

बोकारो : NH-33 पर गैस टैंकर पलटने से लगी भीषण आ*ग, यातायात प्रभावित

बोकारो : NH-33 पर गैस टैंकर पलटने से लगी भीषण आ*ग, यातायात प्रभावित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 07, 2026, 1:27:00 PM

झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल के पास करीब 10 बजे एक 16 चक्का गैस टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसका असर आसपास के गांवों तक महसूस किया गया। कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि टैंकर में विस्फोट हो जाता, तो गवाई पुल और उसके आसपास का इलाका गंभीर नुकसान की चपेट में आ सकता था।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एनएच-32 पर दोनों ओर से यातायात रोक दिया। इसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने पुल से लगभग आधा किलोमीटर पहले ही लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टैंकर के पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया था। अधिकारियों का मानना है कि रिसाव के कारण टैंकर के भीतर दबाव कम हुआ, जिससे संभावित बड़े विस्फोट का खतरा कुछ हद तक टल गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर नियंत्रण पाने में जुटे रहे और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, हालात पूरी तरह सामान्य होने तक प्रशासन सतर्क बना हुआ है।

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM