DVC लाइन ट्रिप होने से BSL में ब्लैकआउट जैसी स्थिति, BPSCL ने संभाला मोर्चा

DVC लाइन ट्रिप होने से BSL में ब्लैकआउट जैसी स्थिति, BPSCL ने संभाला मोर्चा

DVC लाइन ट्रिप होने से BSL में ब्लैकआउट जैसी स्थिति, BPSCL ने संभाला मोर्चा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 27, 2026, 1:17:00 PM

रविवार शाम बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में अचानक उत्पन्न बिजली संकट ने उत्पादन गतिविधियों को अस्थायी रूप से बाधित कर दिया। करीब 35 मिनट तक बनी इस आपात स्थिति का असर न केवल संयंत्र की कई इकाइयों पर पड़ा, बल्कि आसपास के टाउनशिप क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के कारण दामोदर घाटी निगम (DVC) से आने वाली बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जा रहा है कि तेज आंधी के दौरान एक पेड़ बिजली लाइन पर गिर गया, जिससे बीएसएल को सप्लाई देने वाली डीवीसी की दोनों ट्रांसमिशन लाइनें एक साथ बंद हो गईं। इससे संयंत्र के भीतर बिजली की उपलब्धता अचानक कम हो गई और उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हुई।

इस संकट के बीच बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BPSCL) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी ने लगभग 160 मेगावाट बिजली की आपूर्ति जारी रखी, जिससे ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, स्टील मेल्टिंग शॉप और पंप हाउस जैसी प्रमुख इकाइयों को पूरी तरह ठप होने से बचाया जा सका। इन इकाइयों को बीपीएससीएल से सीधे बिजली मिलती है, जिससे नुकसान सीमित रहा।

सूत्रों के मुताबिक, बिजली आपूर्ति में बाधा शाम करीब 5:50 बजे आई। बीएसएल और डीवीसी के बीच 220 से 240 मेगावाट बिजली सप्लाई का करार है। करीब 6:25 बजे एक ट्रांसमिशन लाइन को बहाल कर दिया गया, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।

फिलहाल, एक ही लाइन के जरिए 120 से 140 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि दूसरी लाइन को दुरुस्त करने का काम जारी है। संयंत्र प्रबंधन और तकनीकी टीम पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही समस्या की जानकारी मिली, तत्काल सुधार कार्य शुरू कर दिया गया और सभी जरूरी इकाइयों को चालू रखने के लिए हर संभव कदम उठाए गए।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM