बोकारो में कार और पुलिस गश्ती वाहन की टक्कर; चार घायल, तीन की हालत नाजुक

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 30, 2026, 3:16:00 PM

झारखंड के बोकारो जिले में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में पुलिस की गश्ती टीम बाल-बाल बच गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोमिया–फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोमिया से एक शादी समारोह से लौट रही स्विफ्ट डिजायर कार ने सामने से आ रही पुलिस की गश्ती बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी चार लोग घायल हो गए।

घायलों में धनबाद जिले के महूदा निवासी सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान को गंभीर चोटें आई हैं, खासकर उनके सिर पर गहरा असर पड़ा है। वहीं, वाहन चला रहे बंटी कुमार रजक को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी ओर, गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप समेत चालक और अन्य जवान इस हादसे में सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending News

नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR

Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध

Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी

Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश

Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी

Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश

Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली

Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग

Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी

Jul 24, 2026, 4:38:00 PM