बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर ह*त्या, इलाके में तनाव

बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर ह*त्या, इलाके में तनाव

बोकारो में IRB जवान की गोली मारकर ह*त्या, इलाके में तनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 28, 2025, 2:47:00 PM

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बन गया है। मृतक यदुवंश नगर निवासी लक्ष्मी नारायण यादव के छोटे बेटे थे।

मामूली विवाद ने लिया जानलेवा रूप

पुलिस के अनुसार घटना रात लगभग नौ बजे की है। सोनू और बलराम तिवारी नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। थोड़ी देर बाद बलराम अपने कुछ साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। सोनू अपने दोस्तों के साथ वहां मौजूद थे। इसी दौरान बलराम ने पिस्टल निकालकर सोनू पर तीन से चार गोलियां चला दीं। गोलीबारी में सोनू के पेट में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।

अस्पताल ले जाते समय मौत

स्थानीय लोगों की मदद से सोनू को बोकारो जेनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके साथियों की तलाश जारी है।

मृतक के पिता का आरोप और स्थानीय आक्रोश

मृतक के पिता लक्ष्मी नारायण यादव ने बताया कि उनके बेटे को फोन करके बुलाया गया और फिर गोली मार दी गई। उन्होंने पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए। घटना के विरोध में स्थानीय लोग चास-बोकारो मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और योगी सरकार के मॉडल के तहत अपराधियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

IRB जवान छठ पूजा मनाने घर आए थे

बताया जा रहा है कि सोनू IRB में जवान थे और उनकी पोस्टिंग गिरिडीह में थी। वह छठ पर्व की छुट्टी मनाने अपने घर आए थे। मुख्य आरोपी बलराम तिवारी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कई बार जेल जा चुका है। उस पर पहले भी पुलिस जवान पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है।

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM