सीट बंटवारे पर राहुल-तेजस्वी की बातचीतः नाराज कांग्रेस ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, जल्द दिल्ली जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस गया है। कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर नाराज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी से फोन पर बात की है। बात नहीं बनी तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में राहुल और तेजस्वी की

सीट बंटवारे पर राहुल-तेजस्वी की बातचीतः नाराज कांग्रेस ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, जल्द दिल्ली जा सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 1:12:00 PM

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा पेंच फंस गया है। कांग्रेस इस बार सीट बंटवारे के फॉर्मूले से नाराज बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को उम्मीद से कम सीटें मिलने की संभावना है, जिसके बाद पार्टी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

बताया जा रहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब तेजस्वी जल्द ही दिल्ली जाकर राहुल गांधी से आमने-सामने मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच सीट बंटवारे पर अहम बैठक होने की संभावना है।

इधर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी इस पूरे मुद्दे पर शनिवार को पार्टी की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक राबड़ी आवास पर होगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और सहयोगी दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ-साथ लोजपा (रामविलास) गुट के नेता चिराग पासवान के चाचा पारस के मामले पर भी स्थिति साफ की जाएगी।

वहीं, सीट शेयरिंग को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने भी अपनी इमरजेंसी बैठक बुलाई है। यह बैठक ऑनलाइन होगी, जिसमें दिल्ली से स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर और सीनियर आब्जर्वर जूम कॉल के जरिए जुड़ेंगे। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर भी अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।

उधर, राजनीतिक हलचल के बीच शनिवार को बाहुबली नेता सूरजभान सिंह अपने परिवार के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वे अपनी पत्नी और भाई के साथ पार्टी में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि खुद तेजस्वी यादव उन्हें सदस्यता दिलाएंगे। एक हफ्ते के भीतर यह तीसरे भूमिहार नेता होंगे जो राजद में शामिल हो रहे हैं, जिससे पार्टी की सामाजिक समीकरणों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM