बिहार में ओवैसी की AIMIM ने फिर बिगाड़ा RJD का खेल, सीमांचल की 5 सीटों पर जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में साल 2025 में पार्टी साल 2020 के नतीजे दुहराती नजर आई है। एक बार फिर सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर AIMIM पांच सीटों पर जीत चुकी है।

बिहार में ओवैसी की AIMIM ने फिर बिगाड़ा RJD का खेल, सीमांचल की 5 सीटों पर जीत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 15, 2025, 11:06:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव में साल 2025 में पार्टी साल 2020 के नतीजे दुहराती नजर आई है। एक बार फिर सीमांचल की मुस्लिम बहुल सीटों पर AIMIM पांच सीटों पर जीत चुकी है। बिहार के किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया जिले में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से 5 सीटों पर ओवैसी की पार्टी AIMIM ने जीत दर्ज की है, वहीं ओवैसी की पार्टी की वजह से एनडीए को भी बड़ा फायदा हुआ है।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और पांच सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार में मिली जीत पर ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी

ओवैसी ने कहा कि अख्तरुल ईमान साहब, गुलाम सर्वर, तौसीफ आलम, मुर्शीद आलम को जीत हासिल करने के लिए बहुत-बहुत बधाई। ओवैसी ने उनकी पार्टी को वोट करने वाले मतदाताओं का भी धन्यवाद दिया। ओवैसी ने कहा कि बिहार में उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में बहुत मेहतन की। उन्होंने कहा कि AIMIM को बिहार में जीत दिलाने के लिए मालेगांव, दिल्ली, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और झारखंड से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और उन्होंने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बैसी विधानसभा सीट से AIMIM प्रत्याशी गुलाम सर्वर ने जीत हासिल की है। अमौर विधानसभा सीट से अख्तरुल ईमान ने जीत दर्ज की है। जोकीहाट विधानसभा सीट से मोहम्मद मुर्शीद आलम, कोचाधामन विधानसभा सीट से सरवर आलम और बहादुरगंज से मोहम्मद तौसीफ आलम ने जीत दर्ज की है। ये सभी सीटें नेपाल सीमा से लगती मुस्लिम बहुल सीमांचल के जिलों की हैं। जहां से ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM