JDU ने सभी विधायकों को पटना बुलाया, BJP बोली- सबसे बात कर के तय करेंगे CM फेस

Nitish Kumar

JDU ने सभी विधायकों को पटना बुलाया, BJP बोली- सबसे बात कर के तय करेंगे CM फेस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 15, 2025, 1:07:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को मिली प्रचंड बहुमत की जीत के बाद पटना में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शनिवार सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर नेताओं का लगातार आना-जाना जारी है। सबसे पहले JDU के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी CM आवास पहुंचे, जिसके बाद LJP नेता चिराग पासवान समेत NDA के अन्य नेता भी वहां पहुंचे।

इसी क्रम में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वे अपने हाथों में नवनिर्वाचित विधायकों की सूची लेकर आए, जिससे भविष्य की सरकार गठन की तैयारियों को लेकर गतिविधियाँ और तेज होने के संकेत मिले। इसके तुरंत बाद फुलवारी से जीत दर्ज करने वाले विधायक श्याम रजक भी CM आवास पहुंचे।

JDU ने अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है और संभावना है कि कल विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक में सरकार गठन की रणनीति और नेतृत्व पर औपचारिक मुहर लगने की उम्मीद है।

श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार में नेतृत्व का केवल एक ही भरोसेमंद चेहरा है—मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उन्होंने कहा कि “बिहार में नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा विकल्प है ही नहीं। NDA सरकार का नेतृत्व वही करेंगे।” रजक का यह बयान सरकार गठन के संकेतों को और मजबूत करता है।

जहाँ तक शपथ ग्रहण की तारीख का सवाल है, रजक ने कहा कि यह पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। उन्होंने कहा कि NDA में किसी भी तरह का भ्रम नहीं है और सभी दल एकमत हैं।

इससे पहले वरिष्ठ BJP नेता विनोद तावड़े ने कहा था कि NDA के सभी घटक दल साथ बैठकर ही तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM