उत्पाद अधीक्षक के घर छापा, इनकम से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई, औरंगाबाद में नोट गिनने की मशीन मंगाई गई

औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के पटना समेत 3 जिलों में स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है। SVU की टीम औरंगाबाद, पटना और जहानाबाद में एक साथ छापेमारी करने पहुंची है।

उत्पाद अधीक्षक के घर छापा, इनकम से 1.5 करोड़ ज्यादा कमाई, औरंगाबाद में नोट गिनने की मशीन मंगाई गई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 23, 2025, 3:44:00 PM

औरंगाबाद के उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद के पटना समेत 3 जिलों में स्थित आवास पर छापेमारी चल रही है। SVU की टीम औरंगाबाद, पटना और जहानाबाद में एक साथ छापेमारी करने पहुंची है। औरंगाबाद में 2 ठिकानों पर रेड की गई। इन दोनों ही ठिकानों पर नोट गिनने वाली मशीन मंगाई गई थी।

औरंगाबाद में रेड करने पहुंचे अधिकारियों के लिए खाना भी मंगवाया गया था। वहीं, पटना के शिवपुरी इलाके में भी अनिल के आवास पर रेड जारी है। छापेमारी के लिए टीम तीन गाड़ियों से आई है। यहां अधिकारियों की टीम अनिल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र में सुमेरा स्थित अनिल के आवास पर छापेमारी चल रही है।

निगरानी टीम के डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा है कि उत्पाद अधीक्षक के 4 ठिकानों पर छापेमारी की गई। औरंगाबाद में छापेमारी खत्म हो गई है। पटना और जहानाबाद में रेड चल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद अपडेट जानकारी देंगे।

अनिल पर आय से 1.58 करोड़ अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अधीक्षक अभी पटना में नहीं है।

निगरानी विभाग की टीम इन ठिकानों पर दस्तावेज, बैंक डिटेल और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।

अधिकारियों ने बताया कि, आगे की कानूनी कार्रवाई तलाशी में मिले सबूतों के आधार पर की जाएगी।

20 महीने पहले अनिल कुमार आजाद की पोस्टिंग बतौर उत्पाद अधीक्षक औरंगाबाद में हुई थी। बताया जाता है कि 2 महीने बाद ही वो रिटायर होने वाले हैं।

उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने फोन पर बातचीत में कहा, 'ये सब स्प्रिट माफियाओं की साजिश है। उनलोगों ने साजिश रच कर निगरानी में शिकायत की है। मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया है, वह गलत और बेबुनियाद है। हम खुद निगरानी की टीम को छापेमारी में सहयोग कर रहे हैं।

उत्पाद विभाग में बेहतर काम की बदौलत तीन-तीन मेडल हासिल किया है। बदले की भावना से छापेमारी की गई। कल भतीजा की शादी थी, बारात से लौट कर पटना पहुंचा हूं। इसके बाद छापेमारी टीम पहुंची। जांच में मैं सहयोग कर रहा हूं।' हालांकि अनिल पटना में मौजूद नहीं है।

Trending News

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM