बिहार चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन: दिल्ली में जुटेंगे सभी नेता, 61 प्रत्याशी देंगे अपनी-अपनी रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन ने आत्ममंथन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में दोपहर 3 बजे से एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई है

बिहार चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन: दिल्ली में जुटेंगे सभी नेता, 61 प्रत्याशी देंगे अपनी-अपनी रिपोर्ट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 27, 2025, 11:51:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन ने आत्ममंथन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में दोपहर 3 बजे से एक अहम समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व के बीच पहली औपचारिक चर्चा होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, पूर्व सीएलपी नेता, सभी सांसद, विधायक और सभी 61 कांग्रेस प्रत्याशी शामिल होंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहद खराब प्रदर्शन की वजहों का पता लगाना और आगे की रणनीति तय करना है। बिहार चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें मिली हैं, जो पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यही कारण है कि समीक्षा बैठक में न केवल जीते हुए छह विधायक, बल्कि सभी 61 प्रत्याशियों को अपने-अपने क्षेत्रों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पेश करनी होगी। इन रिपोर्टों में यह स्पष्ट करना होगा कि किस कारण हार हुई, स्थानीय स्तर पर कौन-से मुद्दे प्रमुख रहे, किन वर्गों का समर्थन कमजोर पड़ा और संगठनात्मक ढांचे में कहां कमियां रहीं।

इन रिपोर्टों के आधार पर कांग्रेस आने वाले समय में अपने संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति में आवश्यक सुधार लाने की दिशा में कदम उठाएगी। पार्टी का मानना है कि जमीनी स्तर पर कमजोर पड़ चुके नेटवर्क को नए सिरे से खड़ा करना जरूरी है।

इसी बीच, कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के मामलों पर भी सख्ती दिखाई है। पार्टी ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा था और जांच के बाद पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए सात नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित नेताओं में आदित्य पासवान, शकीलुर रहमान, राजकुमार शर्मा, राजकुमार राजन, कुंदन गुप्ता, कंचना कुमारी और रवि गोल्डन शामिल हैं।

आज की बैठक से कांग्रेस को उम्मीद है कि वह अपनी कमजोरियों की पहचान कर भविष्य की सियासी लड़ाई के लिए खुद को नई ऊर्जा के साथ तैयार कर सकेगी।

Trending News

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM