बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव का इस्तीफा, कहा-बीजेपी घमंड में चूर है और वह पिछड़ा विरोधी है

बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने टिकट कटने के डर से इस्तीफा दे दिया है.

बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव का इस्तीफा, कहा-बीजेपी घमंड में चूर है और वह पिछड़ा विरोधी है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 2:08:00 PM

बिहार चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने टिकट कटने के डर से इस्तीफा दे दिया है. अब उनके राजद में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. खबरें है कि अलीनगर सीट से बीजेपी मैथिली ठाकुर को चुनाव में उतार सकती है.

मिश्रीलाल यादव ने इस्तीफा देने के बाद कहा कि आज पिछड़े दलित के साथ मेरा अपमान हो रहा है, मेरे स्वाभिमान पर ठेस पहुंच रही है. मेरे जैसे विधायक को बीजेपी में स्वाभिमान बचाना मुश्किल हो रहा है. मैं आज बिहार बीजेपी से इस्तीफा दे रहा हूं.

मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी घमंड मे चूर है और वह पिछड़ा विरोधी है. उन्होंने अभी किसी पार्टी में जाने का तो ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह जरूर कहा कि जहां उन्हें सम्मान मिलेगा वह वहां जाएंगे.

बिहार की लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर ने हाल ही में बीजेपी के नेताओं से मुलाकात की है और बिहार की राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. मीडियाकर्मी द्वारा पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव में अगर मौका मिलता है, तो मेरे लिए ये बड़ी बात होगी. मैथाली ने कहा कि वह हर उम्र और तबके के लोगों के साथ खुद को कर कनेक्ट सकती हैं.

साथ ही उन्होंने अपनी गृह विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जोकि अलीनगर है. यहां से मिश्रीलाल यादव हैं. साल 2020 में VIP की टिकट से चुनाव जीतने के बाद मिश्रीलाल यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. लेकिन अब बीजेपी में उनका टिकट तक सुरक्षित नहीं नजर आ रहा था.

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM