7 लेयर सुरक्षा के बीच आज नीट यूजी री-एग्जाम, बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्रों पर परीक्षा, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

टाइट सिक्योरिटी के बीच आज, रविवार को देशभर में नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्र बनाए गए हैं।

7 लेयर सुरक्षा के बीच आज नीट यूजी री-एग्जाम, बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्रों पर परीक्षा, शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 11:07:00 AM

टाइट सिक्योरिटी के बीच आज, रविवार को देशभर में नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं। बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्र बनाए गए हैं। बिहार में 1,56,061 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा देंगे। 

नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। पेपर लीक या परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए एनटीए और शिक्षा मंत्रालय ने 7 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की है। सरकार और NTA ने पेपर लीक की घटनाओं के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देशभर में 5000 से अधिक केंद्रों पर मॉक ड्रिल, कई स्तरीय सुरक्षा, 2.5 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी निगरानी और सोशल मीडिया पर नजर जैसी सख्त व्यवस्थाएं की हैं।

नीट री-एग्जाम के लिए 95000 से ज्यादा एग्जाम रूम्स में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनके अलावा 1,38,560 CCTV कैमरों की निगरानी नेशनल, स्टेट और मंत्रालय लेवल पर लाइव निगरानी की जा रही है। इस बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है बच्चों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा में बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट एग्जाम बेहद महत्वपूर्ण है। सिस्टम को चैलेंज करने वाले लोगों से शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करें। 

बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्र बनाए गए हैं। बिहार के 1,56,061 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा देंगे। पटना में सबसे अधिक 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। NTA ने परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है। इसके अनुसा, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा दो बजे से होगी। 

पेपर लीक रोकने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है। एयरफोर्स ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देशभर के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है। 

बता दें कि NTA ने NEET-UG री-एग्‍जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (3 घंटे 15 मिनट) तक चलेगी। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी। इसके साथ ही, फिजिक्स और केमिस्ट्री की लंबी कैलकुलेशन को ध्यान में रखते हुए टेस्ट बुकलेट में रफ वर्क के पेजों की संख्या भी 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है। नीट पेपर लीक की अफवाहों, फर्जी आंसर-की और सोशल मीडिया पर होने वाली धोखाधड़ी को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार परीक्षा की अवधि के दौरान मैसेजिंग ऐप Telegram के एक्सेस को देश के कई हिस्सों में अस्थाई रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। 

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM