BPSC TRE-4 पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन होगा जारी?

बिहार में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन में हो रही लगातार देरी को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज बड़ी बैठक बुलाई है।

BPSC TRE-4 पर बड़ा फैसला, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई बड़ी बैठक, शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन होगा जारी?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 22, 2026, 10:45:00 AM

बिहार में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन में हो रही लगातार देरी को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। राजधानी पटना में हजारों अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से जल्द  TRE-4 नोटिफिकेशन निकालने की मांग का रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज बड़ी बैठक बुलाई है। शिक्षक भर्ती को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है।  माना जा रहा है कि बैठक में बीपीएससी TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम 5 बजे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेंगे। इस बैठक में शिक्षा विभाग के मंत्री, विभागीय अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शिक्षक बहाली को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी और नोटिफिकेशन को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा। माना जा रहा है कि बैठक में शिक्षक बहाली प्रक्रिया और TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बैठक में शिक्षा विभाग से शिक्षक भर्ती की तैयारियों को लेकर फीडबैक लेंगे। जिसमें रिक्त पदों की संख्या, नियुक्ति प्रक्रिया, विषयवार सीटों का निर्धारण और संभावित परीक्षा कैलेंडर पर चर्चा हो सकती है। साथ ही अधिकारियों से यह भी पूछा जाएगा कि नोटिफिकेशन जारी करने में अब तक देरी क्यों हुई और इसे जल्द जारी करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

वहीं बीपीएससी TRE-4 को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर निशाना साधा और NDA सरकार पर युवाओं के साथ 'अन्याय और विश्वासघात' करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार की नीयत ही TRE-4 की वैकेंसी निकालने की नहीं है। इसलिए महीनों बाद भी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया।

बता दें कि बिहार में बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के विज्ञापन में हो रही लगातार देरी को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी पटना की सड़कों पर हजारों अभ्यर्थी आंदोलन करने उतर रहे हैं। बीते दिनों प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए छात्र नेत्री खुशबू पाठक समेत कई छात्र नेताओं को हिरासत में लिया। वहीं बीपीएससी अभ्यर्थियों के महाआंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि छात्रों को किसी भी तरह की घबराहट या पैनिक में आने की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है और TRE-4 का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM