बिहार पोलिटेकनिक काउंसलिंग 2026: डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जारी

बिहार पोलिटेकनिक काउंसलिंग 2026: डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण तिथियां जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 22, 2026, 5:09:00 PM

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित राज्य के 46 राजकीय पोलिटेकनिक संस्थानों में डिप्लोमा स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें DECE (LE)-2026 और DCECE (PE)-2026 दोनों के अभ्यर्थी शामिल हैं। लेटरल एंट्री (द्वितीय वर्ष) के लिए DECE(LE)-2026 जो अभ्यर्थी डिप्लोमा के दूसरे वर्ष में सीधे प्रवेश चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 25 जून से शुरू हो रही है। चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग की अंतिम तिथि एक जुलाई है। 

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया जाएगा, जिसे 10 से 15 जुलाई तक के बीच में डाउनलोड किया जा सकेगा। दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (राउंड-1) 14 एवं 15 जुलाई को होगा। साथ ही नियमित प्रवेश (प्रथम वर्ष) के लिए DCECE(PE)-2026 पोलिटेकनिक अभियंत्रण (पीई) पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 23 जून से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि एवं लॉकिंग 30 जून तक है। पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी होगा और 11 से 13 जुलाई के बीच दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश (राउंड-1) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

अभ्यर्थी बीसीईसीई (BCECE ) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर  लेटरल एंट्री के लिए “Rank Card of DECE (LE)-2026” लिंक पर क्लिक करें। पीई रैंक कार्ड “Rank Card of DCECE (PE/PM/PMM)-2026” लिंक पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर रैंक कार्ड डाउनलोड कर चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM