कलयुगी पिता की घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

कलयुगी पिता की घिनौनी हरकत, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 7:20:00 AM

बिहार के सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पिता ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता के कारण पीड़िता की आबरू बच सकी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना बीते पांच जुलाई की सुबह की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर में खाना बना रही थी, तभी उसका पिता अत्यधिक शराब के नशे में घर पहुंचा। आरोपी ने जबरन बेटी का मुंह दबा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। आरोपी पीड़िता को घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गया और दुष्कर्म की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए लेकिन पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी और खुद को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। 

मिली खबर के अनुसार पीडिता की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों को आता देख नशे में धुत आरोपी पिता ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को बंधक बनाने के बाद तुरंत पुलिस की डायल 112 सेवा पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर पीड़िता ने बयान दिया कि वह इस घटना के बाद से मैं बेहद डरी हुई है और मानसिक रूप से गहरे सदमे में है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा और आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

सीतामढी से सरोज गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM