Supaul News: भ्रष्ट अवर निबंधक के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्राट सरकार का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सुपौल जिले के जिला अवर निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

 Supaul News: भ्रष्ट अवर निबंधक के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 06, 2026, 11:24:00 AM

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सम्राट सरकार का एक्शन जारी है।  इसी कड़ी में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सुपौल जिले के जिला अवर निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति जमा करने के आरोप में यह  कार्रवाई हुई है। पटना समेत 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी चल रही है।   

सुपौल जिले के जिला अवर निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) अमरेन्द्र कुमार पर करीब 1.10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय से 65% ज्यादा बताई जा रही है।  पटना के विशेष निगरानी न्यायालय से मिले तलाशी वारंट के आधार पर EOU की अलग-अलग टीमें पटना समेत चार जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।  जिन ठिकानों पर छापा पड़ा है, उनमें पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट का फ्लैट, सारण जिले के छपरा में उनका पैतृक घर, सुपौल स्थित उनका कार्यालय और किराए का घर शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई जारी है और जांच के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

जांच में सामने आया है कि अमरेन्द्र कुमार ने कुल 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 65.08 प्रतिशत अधिक है। इस खुलासे के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया। तलाशी वारंट मिलने के बाद आज 6 मई 2026 की सुबह से ही पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई।

मिली जानकारी के अनुसार  छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों से जुड़े कागजात, संपत्ति के कागजात और अन्य संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से संबंधित साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। जांच टीम हर पहलू को ध्यान में रखते हुए बारीकी से छानबीन कर रही है ताकि अवैध संपत्ति के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। EOU के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है और पूरी जांच के बाद ही पूरी जानकारी शेयर की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM