पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर पुलिस की छापेमारी, रेड में DIG और SP खुद मौजूद

बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर छापेमारी हो रही है।

 पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब के घर पर पुलिस की छापेमारी, रेड में DIG और SP खुद मौजूद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 04, 2026, 11:07:00 AM

बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।  पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर छापेमारी हो रही है।  सोमवार सुबह ओसामा सहाब के घर पुलिस ने रेड मारी है।  सारण डीआईजी खुद इस छापेमारी को लीड कर रहे हैं।  यह कार्रवाई सारण डीआईजी और सीवान एसपी की मौजूदगी में की गई।  जमीन से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई हुई है। डॉक्टर दंपति ने ओसामा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

दरअसल नवलपुर स्थित विधायक ओसामा शहाब के आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उनके पैतृक आवास पर डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हो रही है। एसपी पूरन कुमार झा के साथ मुफस्‍स‍िल और नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की जा रही है। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां कई थानों की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार महादेवा थाना में एक डॉक्टर दंपति ने विधायक ओसामा के खिलाफ धमकाने और जमीन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस उनके घर पहुंची। हालांकि, छापेमारी के दौरान विधायक ओसामा शहाब घर पर मौजूद नहीं मिले। 

ओसामा पर चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, चिकित्सक के कर्मियों सांग मारपीट करने धमकाने आदि से जुड़ा मामला महादेवा थाना में दर्ज है। इस मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ओसामा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।  इसके बाद ओसामा भूमिगत हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। डीआईजी ने बताया कि डॉक्‍टर की जमीन पर रंगदारी से कब्‍जा करने का एक मामला था। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई।  

डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले में कोर्ट से ऑर्डर लिया गया। इसके बाद टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि छापेमारी दो अलग अलग स्थानों पर की गई है। पहली रेड शहर (टाउन)  क्षेत्र में हुई। दूसरी कार्रवाई विधायक के पैतृक आवास पर की गई, जो संबंधित थाना क्षेत्र में आता है। कार्रवाई  के दौरान पुलिस टीम ने दोनों स्थानों पर जांच पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। 

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM