बेलगाम हुए अपराधी, सब-इंस्पेक्टर के सिर को फोडा, पीछे से किया हमला

बेलगाम हुए अपराधी, सब-इंस्पेक्टर के सिर को फोडा, पीछे से किया हमला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 4:03:00 PM

राज्य के नालंदा जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां बेलगाम हो चुके अपराधियों ने फिर अपने दुस्साहस को दिखाया है। अपराधियों ने सीधे पुलिस कर्मी को ही निशाना बना दिया। घटना के वक्त पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी था। फिलहाल पुलिस हमला करने वाले को पकडने के लिए छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यातायात थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर पर मंगलवार को अज्ञात हमलावर ने पीछे से वार कर दिया। बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के चौक पर ड्यूटी के दौरान यातायात थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर अज्ञात हमलावर ने पीछे से ईंट से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुए इस हमले में सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

मिली खबर के अनुसार घटना सोहसराय इलाके की है, जहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर पीछे से अचानक ईंट से हमला किया गया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल अधिकारी का हालचाल जाना। साथ ही पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हमलावर कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। 

यातायात डीएसपी मोहम्मद खुर्शीद आलम ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से ईंट से हमला किया, जिससे सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार घायल हो गए। हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किस वजह से किया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM