जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 7:44:00 PM

सहरसा रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार सुबह सहरसा रेलवे स्टेशन पर 04071 सुपौल से नई दिल्ली जा रही ट्रेन से 15 किलोग्राम गांजा बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। इस मामले में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है।

आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक धनंजय कुमार को मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 04071 के एक कोच में जितेंद्र नामक व्यक्ति सुपौल से नई दिल्ली की ओर मादक पदार्थ लेकर यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ ने जीआरपी के साथ संयुक्त अभियान चलाया। प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी ट्रेन की तलाशी ली गई। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध नहीं मिलने पर ऑन ड्यूटी टीटीई से जानकारी ली गई। टीटीई ने बताया कि जितेंद्र नाम का यात्री कोच बी-2 की सीट संख्या 58 पर सुपौल से बनारस तक का आरक्षित टिकट लेकर यात्रा कर रहा है।

टीम जब उक्त सीट पर पहुंची तो एक व्यक्ति चादर ओढ़कर सोया मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र बताया, लेकिन सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में उसने स्वीकार किया कि उसके ट्रॉली बैग, पिट्ठू बैग और हैंडबैग में गांजा रखा है। ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय को देखते हुए यात्री और उसके तीनों बैग को वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। तत्पश्चात दंडाधिकारी ललन कुमार चौधरी मार्केटिंग ऑफिसर, सत्तरकटैया की मौजूदगी में बैगों की सघन तलाशी ली गई। बरामद सामग्री का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 39 वर्षीय जितेंद्र पिता- सुरेश कुमार, निवासी लक्ष्मीनगर, थाना एवं जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। उसकी तलाशी में दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए है।

जीआरपी सहरसा ने आरोपी के विरुद्ध रेल थाना कांड संख्या 30/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच अवर निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी गई है। वही पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जीआरपी व आरपीएफ द्वारा ट्रेन से तस्कर एवं गांजा तथा शराब की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM