सीएम के आगमन से कुछ घंटे पहले सनसनीखेज वारदात, युवती के साथ हैवानियत, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सीएम के आगमन से कुछ घंटे पहले सनसनीखेज वारदात, युवती के साथ हैवानियत, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 24, 2026, 8:48:00 AM

राज्य के जमुई जिले से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक ओर मंचों से बेटियों की सुरक्षा, महिला सम्मान और कानून-व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण, दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर खैरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

दर्ज आवेदन के अनुसार, 21 जून की सुबह करीब 10 बजे युवती गोपालपुर चौक पर सब्जी खरीदने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार शुभम कुमार मोदी और सुमन कुमार मोदी, दोनों गोपालपुर निवासी, उसे जबरन अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि युवती के मुंह पर नशीला पदार्थ छिड़ककर उसका अपहरण किया गया। आवेदन में कहा गया है कि जब युवती को होश आया तो वह एक सुनसान स्थान पर थी, जहां दोनों नामजद आरोपितों के अलावा 8 से 10 अन्य लोग भी मौजूद थे। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वहां युवती के साथ अश्लील हरकत की गई, उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया गया और आपत्तिजनक कृत्य किए गए। विरोध करने पर युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

परिजनों के मुताबिक, भय, शर्म और सदमे के कारण युवती तत्काल किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। किसी तरह वह वहां से निकलकर शाम में अपने घर पहुंची। बहरहाल, मामला उस वक्त और भयावह हो गया जब कथित तौर पर युवती ने अपना आपत्तिजनक वीडियो वायरल होते देखा। इससे वह गहरे मानसिक आघात में चली गई और आत्महत्या का प्रयास कर बैठी। हालांकि, परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया। बाद में समझाने-बुझाने पर युवती ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी।

पीड़िता के पिता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने आरोपितों के परिजनों से शिकायत की और कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो उन्हें वीडियो और अधिक वायरल करने तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। लिहाजा, परिवार ने पुलिस की शरण लेते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर, खैरा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पूरे मामले पर एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि परिजनों द्वारा खैरा थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रेम-प्रसंग, छेड़खानी समेत सभी संभावित एंगल पर पड़ताल की जा रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतबल है कि यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब मुख्यमंत्री का जमुई दौरा प्रस्तावित है और प्रशासन सुरक्षा, विकास तथा सुशासन के दावों को रेखांकित करने में जुटा है। लेकिन सीएम के आगमन से ठीक पहले सामने आई यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस-प्रशासन की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि आखिर पीड़िता के आरोपों में कितनी सच्चाई है, वीडियो वायरल करने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस पूरे प्रकरण में कितने चेहरे बेनकाब होते हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला सिर्फ छेड़खानी या अपहरण तक सीमित नहीं, बल्कि संगठित अपराध, यौन हिंसा, डिजिटल उत्पीड़न और धमकी के बेहद गंभीर रूप में सामने आ सकता है।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट

Trending News

बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
फरार हत्यारोपी पर कसा शिकंजा, न्यायालय के आदेश पर घर की हुई कुर्की
Jul 17, 2026, 4:26:00 PM
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
बोकारो में चोरों का अनोखा खेल! चोरी के बाद बदल दिया घर का ताला
Jul 17, 2026, 4:22:00 PM
 बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
बिहार की बेटी को 3 करोड़ की लिंकन स्कॉलरशिप, श्रेया बनी इकलौती भारतीय, अब अमेरिका...
Jul 17, 2026, 4:15:00 PM
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
हंसता चेहरा, अंदर गहरा दर्द! टैटू आर्टिस्ट ने बंद कमरे में लगाई फांसी
Jul 17, 2026, 3:44:00 PM
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
गोपालगंज के लाल की मिसाइल हमले में मौत, 4 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव, सऊदी में 48 लाख पैकेज था...
Jul 17, 2026, 3:17:00 PM
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
न डीजल-न बिजली, भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी, जानिए खासियत
Jul 17, 2026, 2:44:00 PM
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
जामताड़ा सदर अस्पताल में बेमियादी हड़ताल, ठप हुई स्वास्थ्य सेवाएं
Jul 17, 2026, 2:41:00 PM