विदेश से घर लौटा था युवक, अज्ञात फोन कॉल पर निकला था घर से बाहर, अब मिला शव

राज्य के सिवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां अज्ञात कॉल आने पर घर से बाहर निकले युवक का शब संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। युवक कुछ ही दिन पहले विदेश से अपने घर आया हुआ था।

विदेश से घर लौटा था युवक, अज्ञात फोन कॉल पर निकला था घर से बाहर, अब मिला शव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 11:56:00 AM

राज्य के सिवान जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां अज्ञात कॉल आने पर घर से बाहर निकले युवक का शब संदिग्ध हालात में बरामद किया गया है। युवक कुछ ही दिन पहले विदेश से अपने घर आया हुआ था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र की है। अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के लकडी नबीगंज थाना क्षेत्र स्थित लकडी गांव में तब सनसनी फैल गयी, जब संदिग्ध हालत में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मिली जानकारी के शव की पहचान अनुसार लकडी गांव के निवासी जैनुद्दीन के पुत्र कमरे आलम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आयी थी, जिसके बाद वह अपने घर से बाहर निकला था। युवक के घर नहीं लौटने के बाद जब उसकी तलाश की गयी, तब गांव से ही कुछ दूरी पर युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद किया गया। शव पर जख्म के भी निशान पाये गये हैं। 

आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या पीट पीटकर कर दी गयी है। वहीं मिली खबर के अनुसार युवक विदेश में कार्य करता था और कुछ दिन पहले ही वह स्वदेश आया हुआ था। युवक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था। मृतक के शरीर पर मिले जख्म के निशान के बाद परिजनों हत्या की आशंका जतायी है।

वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस हत्या और संदिग्ध मौत दोनों एंगल से घटना की जांच कर रही है।

सीवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM