UP नंबर की कार और सम्राट की पुलिस को चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी मे महाराजगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

UP नंबर की कार और सम्राट की पुलिस को चुनौती, जानें क्या है पूरा मामला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 18, 2026, 1:32:00 PM

बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी मे महाराजगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी कार और लाखों रुपये की शराब पुलिस के कब्जे में है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी नंबर की एक कार में विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर तस्कर इलाके से गुजरने वाले हैं।

सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने रिसौरा गांव के समीप वाहन जांच अभियान और घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार पुलिस को दिखाई दी। पुलिस की मौजूदगी देखते ही कार सवार तस्करों ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया और अंधेरे तथा खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

बरामदगी का विवरण

ऑफिसर चॉइस 180 एमएल की 80 पेटियां

रॉयल स्ट्रेट 750 एमएल की 1 पेटी

रॉयल स्ट्रेट 375 एमएल की 1 पेटी

कुल बरामद शराब: 709.2 लीटर

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। बरामद कार और शराब को जब्त कर महाराजगंज थाना लाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार तस्करों की पहचान में जुटी हुई है।

महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। एक सफेद रंग की कार भी जब्त की गई है। शराब तस्कर मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सिवान पुलिस भी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ऐसे नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है। महाराजगंज पुलिस की यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM