सीवान के महाराजगंज में प्रशासन का सख्त एक्शन प्लान, डीजे बजा तो जब्ती, हुड़दंग किया तो सीधा FIR

सिवान के महाराजगंज में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधि

सीवान के महाराजगंज में प्रशासन का सख्त एक्शन प्लान, डीजे बजा तो जब्ती, हुड़दंग किया तो सीधा FIR
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 8:28:00 PM

सिवान के महाराजगंज में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ अमन कुमार ने की। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा समिति के सदस्य और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मोहर्रम के दौरान पुलिस की पैनी नजर असामाजिक तत्वों पर रहेगी। किसी भी स्थिति में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रशासन ने बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि अखाड़ों में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई डीजे का उपयोग करते हुए पाया गया तो डीजे को तत्काल जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही संबंधित ऑपरेटर और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अखाड़ा समितियों के लाइसेंसधारियों से जल्द से जल्द लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी करने और बुलेटियरों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने की अपील की गई। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने का आह्वान किया।

  • प्रशासन का कहना है कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

सिवान से नागेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM