NEET Exam 2026: हाथ में हथकड़ी पहनकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र, बना आकर्षण का केंद्र

आज, रविवार को देशभर में नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस बीच बिहार के सीतामढ़ी से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां हाथ में हथकड़ी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर एक छात्र एग्जाम सेंटर पहुंचा।

NEET Exam 2026: हाथ में हथकड़ी पहनकर परीक्षा देने पहुंचा छात्र, बना आकर्षण का केंद्र
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 3:33:00 PM

टाइट सिक्योरिटी के बीच आज, रविवार को देशभर में नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस बीच बिहार के सीतामढ़ी से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां हाथ में हथकड़ी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर एक छात्र एग्जाम सेंटर पहुंचा। सीतामढ़ी जिले के डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी पुलिस के कड़े पहरे और हथकड़ी के साथ परीक्षा देने पहुंचा। इस दृश्य को देखते ही वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। 

दरअसल मारपीट के आरोप में जेल में बंद कैदी अफजद अली को कोर्ट से विशेष अनुमति मिलने के बाद पुलिस कस्टडी में हथकड़ी लगाकर परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया। अफजद अली ने जेल में रहते हुए ही नीट एग्जाम के लिए आवेदन किया था। वह मारपीट के आरोप में सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद हैं। नीट परीक्षा में शामिल होने के लिए वह कोर्ट पहुंचे थे। जहां अदालत से हरी झंडी मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अफजद अली को परीक्षा केंद्र लाया गया।

कैदी की पहचान सीतामढ़ी के कन्हौली बगहा निवासी मंसूर अंसारी के बेटे अफजद अली के रूप में हुई। वह मारपीट के एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। जेल में ही उसने NEET परीक्षा का फॉर्म भरा था और एडमिट कार्ड आने के बाद उसने परीक्षा में शामिल होने के लिए कोर्ट से कानूनी अनुमति मांगी थी।

अदालत का आदेश मिलते ही कैदी को कड़ी सुरक्षा के बीच डुमरा के कमला गर्ल्स स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया। सुरक्षा कारणों से परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। अफजद अली को हथकड़ी लगाए ही परीक्षा हॉल तक ले जाया गया। हथकड़ी पहने एक कैदी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देते देख केंद्र पर मौजूद अन्य परीक्षार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग दंग रह गए।

बता दें कि टाइट सिक्योरिटी के बीच आज, रविवार को देशभर में नीट यूजी 2026 का री-एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पेन-पेपर मोड में हो रही परीक्षा के लिए 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं। बिहार के 35 शहरों में 331 केंद्र बनाए गए हैं। बिहार में 1,56,061 अभ्यर्थी नीट की परीक्षा दे रहे हैं। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM