नाम पैलेस, काम ऐसा कि पुलिस रह गयी दंग; गिरफ्त में पश्चिम बंगाल की महिला

नाम पैलेस, काम ऐसा कि पुलिस रह गयी दंग; गिरफ्त में पश्चिम बंगाल की महिला

नाम पैलेस, काम ऐसा कि पुलिस रह गयी दंग; गिरफ्त में पश्चिम बंगाल की महिला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 22, 2026, 3:01:00 PM

राज्य के सीतामढ़ी  जिले के पुनौरा थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम गौशाला चौक स्थित रेशमी पैलेस में छापेमारी कर कथित देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल की एक महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

मिली खबर के अनुसार पुलिस का इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर की गई छापेमारी में कई संदिग्ध गतिविधियों के प्रमाण मिले। बरामद मोबाइल फोन की जांच में लड़कियों के फोटो, बायोडाटा तथा पैसों के लेन-देन से संबंधित सामग्री मिलने का दावा किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ग्रुप कथित तौर पर देह व्यापार का संगठित गिरोह चलाते हैं। गिरोह तकनीक का सहारा लेकर ग्राहकों से संपर्क करता था। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार सभी लोग मुख्य आरोपी महफूज खलीफा के लगातार संपर्क में थे। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के आसनसोल सहित सीतामढ़ी जिले के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय महिला अपनी बेटी बताकर पश्चिम बंगाल से आने वाले लोगों के संपर्क में थी।

पुलिस का कहना है कि महफूज खलीफा एवं रमजान खलीफा जिले में संगठित तरीके से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। महफूज खलीफा का इस प्रकार के मामलों में पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है। मामले में मुख्य आरोपी महफूज खलीफा, रमजान खलीफा तथा रेशमी पैलेस के संचालक के विरुद्ध संगठित देह व्यापार चलाने, करवाने एवं आश्रय देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे अधिकारी प्रताप कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आने की संभावना है।

सीतामढ़ी से सरोज कुमार गुप्ता

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM