पहले लूट की फिर हथियार लहराया, तलवार से काट दी उंगली, वायरल हुआ वीडियो

राज्य के शेखपुरा जिले से दिल को दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने पहले हथियार को लहराया और फिर हमला कर के एक युवक की उंगली काट दी।

पहले लूट की फिर हथियार लहराया, तलवार से काट दी उंगली, वायरल हुआ वीडियो
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 2:19:00 PM

राज्य के शेखपुरा जिले से दिल को दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक सनकी युवक ने पहले हथियार को लहराया और फिर हमला कर के एक युवक की उंगली काट दी। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के कुतुबचक गांव में बेहद खौफनाक वारदात सामने आयी है। यहां एक सनकी युवक ने सरेआम हथियार को लहरा कर पूरे माहौल में दहशत फैला दिया। अब इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। मिली खबर के अनुसार घटना बीते 15 जून की बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्थावां निवासी रूबी देवी का पुत्र प्रशांत कुमार अपनी डेयरी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान राहुल कुमार और सोनू कुमार (उर्फ धर्मेश कुमार) नाम के दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ही युवकों ने प्रशांत कुमार से हथियार के बल पर काउंटर से करीब 20 हजार रुपये लूट लिए। जब प्रशांत ने लूट की घटना का विरोध किया, तो आरोपी उसे खींचकर दुकान से बाहर ले गए। 

इसके बाद राहुल ने प्रशांत की गर्दन पर तलवार से घातक हमला किया। अचानक हुए हमले से खुद को बचाने के लिए प्रशांत ने अपने हाथ को आगे किया। इस घटना में तलवार से उसकी तीन उंगलियां कटकर अलग हो गईं। इस दौरान प्रशांत ने दोनों आरोपियों को रोकने की भरसक कोशिश भी की। इस मामले में आरोपियों पर हवाई फायरिंग करने का भी आरोप है।

अब इसी सनकी युवक द्वारा सरेआम हथियार लहराने और दूसरे युवक पर तलवार से हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इधर घायल प्रशांत को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

स्थानीय पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार अस्थावां निवासी रूबी देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM