पति के हत्या की चश्मदीद गवाह की अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पति के हत्या की चश्मदीद गवाह की अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 7:11:00 PM

राज्य के औरंगाबाद जिले में कुख्यात कल्लू खान की पत्नी की शव की बरामदगी मामले में रोहतास पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पति की मृत्यु के बाद रानी खातून की अवैध संबंध में गला दबाकर हत्या की गई है और इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है। 

इस बेहद चौंकाने वाले मामले में शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान डेहरी एसडीपीओ गौरव यादव ने बताया कि बीते 29 जून को डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव निवासी फरहान खान द्वारा अपनी मां रानी खातून के अपहरण को लेकर स्थानीय थाने में कुछ नामजद अभियुक्तों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए हमारे नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और इसी क्रम में बीते गुरुवार को पड़ोसी जिले औरंगाबाद के बारुण से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने की सूचना मिली।  

इस मामले में औरंगाबाद पुलिस ने कांड दर्ज कर शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा था, जहां सूचना पर पहुंची रोहतास पुलिस ने परिजनों के माध्यम से महिला की पहचान मकराइन गांव निवासी रानी खातून के रूप में की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रानी खातून शिव सागर प्रखंड के कैथी गांव निवासी कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी बताई जाती है। जो पति की हत्या के बाद डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव स्थित अपने मायके में रह रही थी।

दरअसल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे, घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्य और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार रानी खातून का पिछले दो वर्षों से मकराइन गांव निवासी विकास कुमार के साथ अवैध संबंध था। रानी के पास विकास की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे परेशान होकर विकास कुमार ने अपने सहयोगी अविनाश कुमार उर्फ बिट्टू के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो मोबाइल भी बरामद किया है।

बता दें कि मृतका रानी खातून के पति कल्लू खान की पिछले पंचायत चुनाव के दौरान हीं गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चूंकि रानी को पति की हत्या मामले में आगामी सात जुलाई को कोर्ट में गवाही देनी थी, जिसको देखते हुए मामले को पति की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में मामला कुछ और हीं निकला।

सासाराम से दिवाकरी तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
भक्ति, बाजार और मनोरंजन... जगन्नाथपुर मेले में दिखेगी झारखंडी संस्कृति की झलक
Jul 16, 2026, 2:54:00 PM