सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया

बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 03, 2026, 6:09:00 PM

बिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर जारी है। इसी कड़ी में समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जहां दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायल अपराधियों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैशाली और समस्तीपुर जिले की सीमा पर स्थित बंगरा थाना क्षेत्र के बलीगांव के पास  हाफ एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सीतामढ़ी में पुलिस ने लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अमन कुमार को दौड़ाकर गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। दोनों घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर लूटपाट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

बताया जा रहा है कि बंगरा थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ ने अपराधियों का पीछा शुरू किया। जहां अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।  पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमन कुमार के पैर में गोली लग गई।  वहीं, दूसरा अपराधी मौके से भागने के प्रयास में घायल हो गया। दोनों घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधियों की कई बड़े आपराधिक मामलों में तलाश थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों लूटपाट की कई घटनाओं में वांछित रहे हैं और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। बता दें कि सीतामढ़ी में भी पुलिस ने लूटकांड के आरोपी का एनकाउंटर किया है। घटना बीती रात की है। दरअसल जिले में एक सीएसपी में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इसी मामले से जुडे मुख्य आरोपी का एनकाउंटर किया है। घटना में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Trending News

बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM