व्यापारी की हत्या के बाद बवाल, फुटा लोगों का आक्रोश, किया सडक जाम

व्यापारी की हत्या के बाद बवाल, फुटा लोगों का आक्रोश, किया सडक जाम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 5:48:00 PM

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार शाम अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब सोनू सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ अपने दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर सिर में दो गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सोनू सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां से पटना रेफर किया गया। हालांकि पटना पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को सोनू सिंह का पोस्टमार्टम सामने आने और शव के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम के कारण दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इधर प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कर्पूरीग्राम, ताजपुर और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। ग्रामीणों के अनुसार सोनू सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके दो छोटे बच्चे हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM