बासगीत पर्चा मिलने के बाद भी यह हाल, अब दी आंदोलन की चेतावनी

बासगीत पर्चा मिलने के बाद भी यह हाल, अब दी आंदोलन की चेतावनी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 5:31:00 PM

राज्य के सहरसा जिले में वैसे महादलित परिवार जिनको बासगीत पर्चा मिल चुका है, वह अब आंदोलन कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार के स्तर पर बासगीत का पर्चा उनको मिल चुका है लेकिर उन्हें जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

मिली खबर के अनुसार सहरसा जिले में बासगीत पर्चाधारी महादलित परिवारों का आमरण अनशन लगातार जारी है। अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परिवारों को अब जनसमर्थन मिलने लगा है। सौरबाजार प्रखंड के वार्ड संख्या-06 के महादलित परिवारों के आमरण अनशन को कोशी विकास संघर्ष मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष विनोद कुमार झा और संरक्षक सह पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनंद ने समर्थन दिया। 

इन अनशनकारियों का कहना है कि सरकारी स्तर पर उन्हें बासगीत पर्चा मिल गया है लेकिन इसके बाद भी उन्हें अब तक जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया है। जिसे लेकर वह अनशन कर रहे हैं। उनका अनशन मांग के माने जाने तक जारी रहेगा। इधर इन लोगों को समर्थन देने पहुंचे दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने की मांग की साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों को वर्षों तक अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। इन नेताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि महादलित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो व्यापक जनसमर्थन के साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
भाजपा की जांच समिति पर कांग्रेस का सवाल, कहा-राजनीतिक मकसद से बनाई गई टीम
Jul 17, 2026, 5:31:00 PM
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
संघर्ष की दुकान से सफलता की उड़ान, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने NEET-UG पास कर रचा इतिहास
Jul 17, 2026, 5:29:00 PM
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत ने संभाली कमान
Jul 17, 2026, 5:21:00 PM
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
नाला खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, गैस रिसाव से सात छात्राएं बेहोश
Jul 17, 2026, 5:05:00 PM
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
बिहार के इस स्कूल में समय से पहले छुट्टी, गाली-गलौज, बंद शौचालय और बदहाल भोजन व्यवस्था
Jul 17, 2026, 4:51:00 PM
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बडी सफलता, तीन राज्यों में वांटेड 25 लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 4:41:00 PM
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
RJD से निकले मृत्युंजय तिवारी को बीजेपी का ऑफर, भाजपा नेताओं संग तस्वीरें वायरल
Jul 17, 2026, 4:38:00 PM