गिर गई गाज, इस केंद्रीय कारा के अधीक्षक हुए निलंबित, जेल में संगठित गिरोह चलाने का आरोप

गिर गई गाज, इस केंद्रीय कारा के अधीक्षक हुए निलंबित, जेल में संगठित गिरोह चलाने का आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 4:14:00 PM

पिछले कई दिनों से राज्य सरकार के रडार पर चल रहे आदर्श केंद्रीय कार, बेउर के अधीक्षक नीरज कुमार झा के ऊपर सरकार की गाज गिर गई है। सम्राट सरकार ने नीरज कुमार झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार की इस कार्रवाई को बडी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक गलियारे में हडकंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सम्राट सरकार ने केंद्रीय आदर्श कारा, बेउर के अधीक्षक नीरज कुमार झा तत्काल प्रभाव निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि इनके उपर  संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगा था। जाँच के दौरान सभी आरोप सही पाये गये थे। ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को ही कारा प्रशासन और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से बेउर जेल में छापेमारी की थी। छापेमारी में कई अनियमितताएं पाई गई थी। इनमें वार्डों में अवैध रूप से मेस का संचालन तथा हीटर का प्रयोग किया जाना सामने आया था, साथ ही साथ कैंटीन में एमआरपी से ज्यादा दर पर सामग्री को उपलब्ध कराने, मेन्यू के अनुसार जेल के बंदियों को भोजन नहीं दिए जाने के साथ ही अवैध वसूली की भी जानकारी सामने आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार की रडार पर चल रहे बेउर जेल के कई अधिकारियों और कर्मियों पर गाज गिर सकती है। सरकार अपने सख्त रवैये को आगे भी जारी रख सकती है।  

बता दें कि भ्रष्टाचार को लेकर सम्राट सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाने की बात कई मंचों से कही है। मुख्यमंत्री कई बार यह कह चुके हैं कि राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिली खबर के अनुसार निलंबित जेल अधीक्षक का मुख्यालय सेंट्रल जेल भागलपुर रहेगा।

पटना से राजन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM