तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से चल रही राज्य सरकार: राजद

तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से चल रही राज्य सरकार: राजद
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 23, 2026, 3:52:00 PM

राज्य के प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने सम्राट सरकार को एक के बाद एक कई मामलों पर घेरा। मंगलवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रधान महासचिव रणविजय साहू व अन्य नेताओं की उपस्थिति में अपनी पार्टी के पक्षों को रखा। 

मंगनी लाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान जो लालू प्रसाद पर दिया गया है, वो पूरी तरह से सुनियोजित, अनर्गल, अनुचित और किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। लालू प्रसाद यादव का व्यक्तित्व सामाजिक न्याय के योद्धा के रूप में महानायक की छवि रही है। मुख्यमंत्री ने जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है ये अपरिपक्व और अमर्यादित टिप्पणी है, जो निन्दनीय है। जबकि बिहार की जनता की नजर में लालू प्रसाद आज भी योद्धा और नायक के रूप में लोगों के विश्वास के प्रतीक है। लालू प्रसाद सताये हुए गरीबों, वंचितों के विश्वास और सम्मान के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। लालू प्रसाद के संबंध में सम्राट चौधरी ने जो बातें कही है, उससे सभी को पीड़ा हुई है। जहां तक सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है, सभी को पता है कि 15 दिनों से अधिक समय से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 10, सर्कुलर रोड सहित हर जगह अपने नेता के सुरक्षा और व्यवस्था का ख्याल रख रहे हैं। 

मंडल ने कहा कि लालू प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। राबड़ी देवी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान परिषद है और तेजस्वी प्रसाद यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और जो सुरक्षा मिली हुई है, वह उनके पद और सुरक्षा मानक के अनुसार मिले हुए हैं। सुरक्षा कोई मेहरबानी या भीख नहीं है। झूठ बोलकर सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। सच तो यह है कि बिहार में बहुत सारे ऐसे लोगों को सुरक्षा दिए गए हैं जो इस तरह के मानक में आते भी नहीं है, लेकिन राज्य सरकार की मेहरबानी उनके साथ है। लालू प्रसाद जब भी दिल्ली जाते हैं, तो अपनी बेटी डॉक्टर मीसा भारती के आवास में रुकते हैं। जबकि दूसरे लोग दिल्ली में भी फ्लैट रखे हुए हैं और उन्हें बिहार में भी फ्लैट मिला हुआ है। उनका कहना था कि एनडीए सरकार में सबसे अधिक अति पिछड़ा, दलित समाज की बच्चियों के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है, जिनकी संख्या 60 से 70% है। एनडीए अति पिछड़ा समाज के नेतृत्व की संभावना को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है और एनडीए में अति पिछड़ा समाज के नेता को पूरी तरह से समाप्त करने की साजिश में लगी हुई है। अनर्गल बयान बाजी मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना अनुचित है। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता प्रो मनोज कुमार झा ने कहा कि हम लोग खलनायक को भी खलनायक नहीं कहते हैं। जबकि लालू प्रसाद तो लोगों के दिलों के नायक हैं और आमजन के बीच जननायक और महानायक के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए हैं। लॉ एंड ऑर्डर का मतलब क्या होता है? मुख्यमंत्री बताएं। सिर्फ बयान देने से कुछ नहीं होगा। बिहार में स्थिति यह है कि बेगूसराय, चंपारण, समस्तीपुर और अन्य जिलों में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं लगातार हो रही है लेकिन आपको इस पर कुछ नहीं बोलना है। आप सुरक्षा, आवास के मुद्दे पर जनता के बीच बरगलाने वाली बातें करते हैं लेकिन अपराध रोकने की दिशा में कोई काम नहीं कर रहे हैं। 

प्रो झा ने कहा कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते थे तो बवेला मचाते थे, आज वह चुप क्यों है? आपने पूरी संरचना ही सरकार की ऐसी की है की सरकार में बैठे हुए लोग तंत्र-मंत्र और षड्यंत्र से सरकार चला रहे हैं। बिहार में नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा गया और अब वैसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया गया है जिसके नाम पर मैंडेट ही नहीं मिला है। नीट छात्रा के मामले पर अभी तक न्याय क्यों नहीं मिला है? सरकार को बताना चाहिए। मुख्यमंत्री बिहार संभालने की स्थिति में नहीं है तो माफी मांग ले। इनके हाथ में सारी एजेंसियां हैं और सारा तंत्र है फिर भी सरकार के स्तर से कोई कार्य नहीं हो रहे हैं और अपराध चरम सीमा पर है। सिर्फ गाली - गलौज करके सरकार चलाया जा रहा है। महिलाओं को चुनाव के समय दस हजार रुपए देने के बाद सरकार के लोग यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि एक लाख नब्बे हजार कब मिलेगा? मुख्यमंत्री का काफिला राजा - महाराजा वाला होता है। राष्ट्रीय जनता दल अपने संकल्पों के साथ बिहार की जनता के साथ है। सदन में भले हमारी संख्या कम हो लेकिन हम सड़क पर आपके खिलाफ खड़े हो गए तो आप उसका मुकाबला नहीं कर पाएंगे। बिहार में वेतन और पेंशन सही समय पर नहीं मिल रहे हैं। स्वयं हमारे पिता को ही तीन महीने से से पेंशन की राशि नहीं मिली हैं । यह बड़ा सवाल है लेकिन इस पर मुख्यमंत्री जी को जवाब नहीं देना है।

एनकाउंटर पर प्रो मनोज झा ने कहा कि एनकाउंटर सच का होता है। कोई अपराधी भी हो तो उसका अनुसंधान आवश्यक है ताकि उसे अपराधी के इतिहास और उनके साथ वालों की जानकारी मिल सके कि इसके पीछे कौन है लेकिन जब एनकाउंटर हो जाएगा तो सच और सच्चाई सामने नहीं आ पाएगा। सम्राट चौधरी यूपी और पश्चिम बंगाल की बात करते हैं लेकिन आप इस बात को भूल जाते हैं कि पश्चिम बंगाल वाले ही लाखों रुपए कैमरे के सामने लेते हुए पकड़े गए थे और उसे आपकी पार्टी बीजेपी ने ही दिखाने का काम भी किया ,और आज आप उनका बखान कर रहे हैं। 

पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने सम्राट चौधरी के बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि आप ऐसी भाषा बोलकर अपनी बिरादरी को ही बदनाम नहीं करें, हमारी बिरादरी ऐसी भाषा को पसंद नहीं करती है। लालू प्रसाद बिहार ही नहीं देश और दुनिया में भी नायक और महानायक के तौर पर जाने जाते हैं। लालू ने सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती के साथ वैचारिक रूप से आगे बढ़ाने का काम किया और उसे मजबूती दी। टपोरी वाली भाषा, अपरिपक्वता की राजनीति यह दिखलाता है कि ये पीछे से किसी और के द्वारा निर्देशित होते हैं और कठपुतली के रूप में अपना कार्य कर रहे हैं। उनके इतिहास को पत्रकारों  ने ही सबके सामने लाने का काम किया है। शहीद जगदेव प्रसाद के बाद मानसिक और वैचारिक रूप से समाज को लालू प्रसाद ने आधार दी है। मुख्यमंत्री सुरक्षा के मामले पर जब ऐसी भाषा बोलते हैं तो उन्हें स्वयं घोषणा करना चाहिए कि वह स्वयं भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था हटवा लें दूसरे पर बयान बाजी ना करें।


Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM