रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद से जुड़े चर्चित मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से आएंगे बाहर, भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 10:48:00 AM

खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद से जुड़े चर्चित मामले में ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को अदालत से जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। जमानत मिलने के बाद रौशन आनंद अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। हाल ही में नेपाल में उनके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिछले दिनों हुई सुनवाई में पटना सिविल कोर्ट ने रौशन सर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।  आज उन्हें जमानत मिल गई।   

2 जून को खान ग्‍लोबल स्‍टडीज पर हुए हमले के मामले में रौशन आनंद के अलावा उनके भाई प्रिंस यादव और कई अन्‍य आरोपित किए गए थे। पुलिस ने 3 जून को रोशन आंनद को जेल भेज दिया था। रौशन आनंद और उनके दो सहयोग‍ियों को गिरफ्तार कर न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं खान सर उर्फ फैजल खान की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने 20 जून तक के लिए रोक लगा रखी है। 

उधर रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  उनके भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी। आज सहरसा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज कोर्ट में रोशन आंनद की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जमानत मिल गई। आज प्रिंस यादव के शव का अंतिम संस्कार होगा। रोशन आनंद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। बताया जाता है कि प्र‍िंस के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद की गई थी। सोमवार को सहरसा में  प्रिंस यादव की अंत्‍येष्‍ट‍ि होगी। कहा जा रहा है कि उसमें रौशन आनंद भी शामिल होंगे।  

परिजनों और समर्थकों ने प्रिंस यादव की मौत की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच आवश्यक है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

बता दें कि 12 जून को रोशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। खान सर के वकील मेडिकल ग्राउंड पर कोर्ट में अनुपस्थित होने की अनुमति मांग की थी। इसकी वजह से कोर्ट ने सुनवाई टाल दी थी। रौशन आनंद की जमानत याचिका पर एडीजे-33 की अदालत में सुनवाई हुई। इससे पहले मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM