रौशन सर के भाई की मौत से पैर के नीचे से जमीन खिसक गई, खान सर बोले-फांसी से नीचे सजा नहीं..दुश्मन के साथ...तीसरा इंसान..साजिश..

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर की पहली प्रतिक्रिया आई है। घटना के 24 घंटे बाद खान सर सामने आकर प्रिंस यादव की मौत पर संवेदना जाहिर की है।

रौशन सर के भाई की मौत से पैर के नीचे से जमीन खिसक गई, खान सर बोले-फांसी से नीचे सजा नहीं..दुश्मन के साथ...तीसरा इंसान..साजिश..
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 11:42:00 AM

ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर की पहली प्रतिक्रिया आई है। घटना के 24 घंटे बाद खान सर सामने आकर प्रिंस यादव की मौत पर संवेदना जाहिर की है।  खान सर ने भावुक वीडियो जारी कर परिवार के प्रति गहरी संदेवना व्यक्त करते हुए प्रिंस को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूरा सहयोग करने की बात कही। खान सर ने दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही पुलिस से उच्च स्तीर जांच की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के लिए जितना संभव हो सकेगा मदद के लिए तैयार हैं।

प्रिंस यादव की मौत पर खान सर ने अपना वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें वे भावुक नजर आ रहे हैं। किसी साजिश की बात कर रहे हैं।उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उच्चस्तरीय जांच के बाद जो दोषी पाए जाएं उसमें से किसी को नहीं छोड़ा जाए। फांसी से नीचे सजा नहीं होनी चाहिए…अगर कोई इसमें शामिल हैं तो..।

खान सर ने दावा किया है कि मामले में कोई तीसरा इंसान शामिल लग रहा है। जो साजिश रच रहा है। पुलिस को पूरे मामले के अपडेट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करना चाहिए। जांच में अभी तक जो भी सामने आया है। उसे लोगों के बीच रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडियो को इस पर संवेदनशील होकर खबर चलानी चाहिए। कोई बता रहा है कि प्रिंस मिर्गी की दवा लेता था तो कोई कुछ और बता रहा है।

उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ऐसा हादसा कभी किसी दुश्मन के साथ भी न हो। उन्होंने अंदेशा जताया कि क्या इस मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है? उन्होंने पुलिस से अपील की कि इस बात की बारीकी से जांच की जाए कि घटना के वक्त दोस्त के रूप में वहां कौन मौजूद था।

खान सर ने बताया कि कुछ लोगों का कॉल आया कि सर आप न्यूज़ देखिए…ऐसी-ऐसी घटना हुई है…रौशन सर के भाई की नेपाल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है…हमको कुछ देर के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। लगा कि ऐसे ही बोल रहा है सब...हमने डांटा कि तुम लोग कुछ भी बोलता है। खान सर ने कहा-कुछ पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो सकता है? कुछ लोग न्यूज़ भेजने लगे तो पैर के नीचे से जमीन खिसक गई… किस दौर में…किस स्थिति में समय चला गया... आखिर ऐसे कैसे हो गया।

बता दें कि ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत हो गई। प्रिंस यादव की आंख और गर्दन पर जब से चोट वाले निशान की तस्वीर सामने आई है तब से उनके परिजन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।  बीते दिनों खान सर के कोचिंग पर हुए हमले में प्रिंस यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह नेपाल चला गया था। प्रिंस यादव नेपाल के एक होटल में अपने 6-7 साथियों के साथ ठहरे हुए थे। देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वहीं उनके साथियों का कहना है कि दवाई का ज्यादा डोज लेने की वजह से मौत हुई। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM