रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव का होटल में मिला शव, खान सर से हुआ था विवाद, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। खान सर की ओर से कराई गई FIR में प्रिंस का भी नाम शामिल था।

रौशन आनंद सर के भाई प्रिंस यादव का होटल में मिला शव, खान सर से हुआ था विवाद, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 14, 2026, 11:47:00 AM

पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने होटल में मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उनकी मौत कैसे हुई है। अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नेपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खान सर की ओर से कराई गई FIR में प्रिंस का भी नाम शामिल था।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव कुछ अन्य युवकों के साथ होटल में ठहरे हुए थे, जो भारत-नेपाल सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर है। नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में देर रात उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रिंस के साथ मौजूद 6 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े विवाद के बाद दर्ज FIR में प्रिंस यादव का नाम भी शामिल है। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार बताए जा रहे थे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। वे अपने साथियों के साथ नेपाल चले गए थे। इसी बीच नेपाल में उनके होने और फिर अचानक मौत की खबर ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पटना में खान सर कोचिंग विवाद केस में प्रिंस यादव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि FIR के बाद वे लगातार नेपाल में ही रह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस यादव पर 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हमले का आरोप लग चुका है। खान सर की कोचिंग का मैनेजमेंट देखने वाले कन्हैया कुमार सिंह की ओर से FIR करवाई गई थी। जिसमें लिखा गया था-मैं पटना जिले के कदमकुआं थाना के अंतर्गत खान ग्लोबल स्टडीज मुसल्लहपुर हाट का मैनेजमेंट संभालता हूं।

अभिषेक और प्रिंस (रौशन आनंद का भाई) और उसका स्टाफ रौशन, गौरव के साथ करीब 15-20 लड़के अचानक मेरे कोचिंग के गेट पर आए और गार्ड को खींचकर मारपीट करने लगे जिससे उसका सिर फट गया। हल्ला होने पर अगल-बगल के लोग भी जुटने लगे। तब सभी लड़के तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने लगे और हमारे कोचिंग का बोर्ड और बैरिकेडिंग, खान सर का फोटो तोड़ दिया।

बता दें कि 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों के बीच विवाद हुआ था। मामले में रौशन आनंद और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था. उसी केस में रौशन के भाई प्रिंस फरार थे।  वहीं, खान सर के दो गार्ड्स भी फिलहाल जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। खान सर के खिलाफ FIR हुई थी, जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई थी। पटना सिविल कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा रखी है, जबकि 12 दिन से रौशन आनंद जेल में हैं। उनकी जमानत पर सोमवार को सुनवाई होनी है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM