पटना: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों को लगाया चूना, ठग लिए 6 करोड़, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शातिर पति-पत्नी ने कई पुलिसकर्मियों को चूना लगा दिया। पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है।

पटना: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों को लगाया चूना, ठग लिए 6 करोड़, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 21, 2026, 6:03:00 PM

बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शातिर पति-पत्नी ने कई पुलिसकर्मियों को चूना लगा दिया। पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है। शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया और मुनाफे का लालच देकर बिहार पुलिस के जवानों और उनके परिजनों समेत कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की।

पूरा मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक कथित फर्जीवाड़ा करने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शातिर पति-पत्नी ने अधिक मुनाफे का लालच देकर पुलिस के जवानों और उनके परिजनों समेत कई लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए। 27 पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों से लगभग 6 करोड़ रुपये ठगे जाने की खबर सामने आई है। हालांकि पीड़ितों की संख्या और ठगी की रकम अभी और बढ़ सकती है। पुलिस का ऐसा मानना है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोहानीपुर, कदमकुआं के रहने वाले आशुतोष कुमार सिंह और उसकी पत्नी रितु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशुतोष ने डुमरांव कॉम्प्लेक्स के थर्ड फ्लोर पर 'करोली फाइनेंस' नाम से एक ऑफिस खोल रखा था। 

इसी 'करोली फाइनेंस' के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच दिया जाता था। शातिर पति-पत्नी की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद कई पीड़ित शिकायत लेकर सामने आ रहे हैं। कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने इसको लेकर जानकारी दी है। उनका कहना है कि ठगी के मामले में केस दर्ज कर आरोपी दंपती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार नए आवेदन मिल रहे हैं और सभी शिकायतों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ठगी की कुल रकम और पीड़ितों की वास्तविक संख्या का खुलासा हो सकेगा। इस तरह शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों को चूना लगा दिया और उनसे करोड़ों रूपये ठग लिए। खबर सामने आने के बाद इसकी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि जब पुलिस वालों को ही ठग लिया तो आम आदमी का क्या होगा।   

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM