पटना वाले ध्यान दें..बेली रोड वाला रास्ता बंद...घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का नया रुट जान लें

स्टेशन और ट्रैक निर्माण कार्य को देखते हुए 22 जून से आयकर चौराहे से गोल्फ क्लब यानी पटेल भवन के बीच की एक लेन को पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

पटना वाले ध्यान दें..बेली रोड वाला रास्ता बंद...घर से निकलने से पहले ट्रैफिक का नया रुट जान लें
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 19, 2026, 2:00:00 PM

पटना में मेट्रो निर्माण कार्य अब एक और महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गया है। लेकिन इस विकास की रफ्तार के साथ ही शहरवासियों को अपनी दिनचर्या में कुछ बड़े बदलाव करने होंगे। पटना के सबसे व्यस्त मार्गों में शुमार 'नेहरू पथ' पर अब ट्रैफिक का दबाव बढ़ने वाला है। स्टेशन और ट्रैक निर्माण कार्य को देखते हुए 22 जून से आयकर चौराहे से गोल्फ क्लब यानी पटेल भवन के बीच की एक लेन को पूरी तरह बंद किया जा रहा है।

अगर आप रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स से पटेल भवन की ओर जाने वाली लेन को पूरी तरह से बंद किया जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, यह लेन कब तक बंद रहेगी, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है।

इस बदलाव को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने 'ट्रायल' का रास्ता अपनाया है। ट्रैफिक एसपी सतीश कुमार ने बताया कि व्यवस्था को परखने के लिए दो चरणों में ट्रायल किए जा रहे हैं। पहला ट्रायल: कल यानी 20 जून, शनिवार को सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। दूसरा ट्रायल: 21 जून, रविवार को 'पीक टाइम' यानी व्यस्त घंटों के दौरान किया जाएगा, ताकि ट्रैफिक लोड को समझा जा सके और आने वाली संभावित समस्याओं को समय रहते सुलझाया जा सके।

अब बात करते हैं वैकल्पिक रूट की। पटेल भवन से इनकम टैक्स की तरफ आने वाली लेन फिलहाल खुली रहेगी, लेकिन इसमें भी कुछ कड़े नियम लागू किए गए हैं। इस लेन में सिर्फ निजी वाहन ही चल सकेंगे। किसी भी प्रकार के मालवाहक वाहनों (कमर्शियल गाड़ियों) का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए भी नए रूट तय किए गए हैं। अब ऑटो और ई-रिक्शा जीपीओ से हार्डिंग रोड होते हुए दानापुर की ओर जा सकेंगे। वहीं, गांधी मैदान से आने वाले ऑटो कुर्जी वाले रास्ते का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, चालक इनकम टैक्स से मंदिरी नाला होते हुए गांधी मैदान-कुर्जी-दानापुर के रास्ते भी जा सकते हैं।

इस पूरे बदलाव को जमीन पर उतारने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि शनिवार को एक 'विशेष समन्वय अभियान' चलाया जाएगा। इसमें ऑटो यूनियन के प्रमुख नेताओं के साथ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहेंगे और रूट का भौतिक परीक्षण करेंगे।

हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मेट्रो के अधिकारियों, ट्रैफिक एसपी, डीएसपी और विभिन्न यूनियन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में मुर्तजा अली, नवीन मिश्रा, नथुनी साव, पप्पू यादव समेत कई अन्य यूनियन प्रतिनिधि शामिल हुए, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी हो।

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और सुगमता के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और नए पोस्ट भी बनाए जाएंगे। हमारी आप सभी से अपील है कि 20 और 21 जून को जब ट्रायल चल रहा हो, तो यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें। यदि आप इस रूट का इस्तेमाल करने वाले हैं, तो घर से थोड़ा जल्दी निकलें। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM