पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार

पटना के शास्त्रीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस की छापेमारी में शराब और गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है। अवैध कारोबार के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब और गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 3:12:00 PM

पटना के शास्त्रीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस की छापेमारी में शराब और गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ है।  अवैध कारोबार के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। एक सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये में बेचने की बात कबूली है।छापेमारी में गैस सिलेंडर और विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया गया है। 

दरअसल शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित रवि चौक नाला के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापेमारी की, जिसमें 56 घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ विदेशी शराब की खेप बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू और उसकी पत्नी बबली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से अवैध रूप से गैस सिलेंडर और शराब के कारोबार में सक्रिय थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि युद्ध की खबरों के बाद उन्हें गैस सिलेंडरों की मांग बढ़ने और अधिक मुनाफा होने की संभावना लगी। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में सिलेंडर जमा करना शुरू कर दिया। जरूरतमंद लोगों को एक सिलेंडर 2500 से 3000 रुपये तक में बेचा जाता था।

टाउन डीएसपी-1 डॉ. अन्नू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद आपूर्ति निरीक्षक और शास्त्रीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान इंडियन ऑयल और भारत गैस के कुल 56 सिलेंडर बरामद किए गए। इसके अलावा मकान से विदेशी शराब की बड़ी खेप भी जब्त की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा शराब और गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM