मलाही पकड़ी से आगे मेट्रो के परिचालन में लगेगा कम से कम दो साल का वक्त, अभी टनल का काम शुरू नहीं

पटना में मेट्रो अभी पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरोमाइल होते भूतनाथ स्टेशन तक चल रही है। फरवरी में खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक चलने लगेगी। लेकिन, मलाही पकड़ी से आगे परिचालन में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा।

मलाही पकड़ी से आगे मेट्रो के परिचालन में लगेगा कम से कम दो साल का वक्त, अभी टनल का काम शुरू नहीं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 23, 2026, 12:33:00 PM

पटना में मेट्रो अभी पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरोमाइल होते भूतनाथ स्टेशन तक चल रही है। फरवरी में खेमनीचक और मलाही पकड़ी तक चलने लगेगी। लेकिन, मलाही पकड़ी से आगे परिचालन में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा। मलाही पकड़ी और मोइनुल हक स्टेडियम के बीच टनल की खुदाई की शुरुआत अबतक नहीं हो सकी है। यह टनल राजेंद्रनगर टर्मिनल के पास रेलवे लाइन को क्रॉस करेगी। इसके लिए रेलवे ने अबतक एनओसी नहीं दिया है।

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने तीन माह में दो बार पत्र लिखा है।

रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने रेल मंत्रालय को अप्रूवल के लिए पत्र भेजा है। इस महीने के अंततक कागजी प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद टनल निर्माण होगा। इसके निर्माण पर करीब 24 माह लगेगा। टनल निर्माण के बाद ही पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से आकाशवाणी स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। इधर, गुरुवार को पटना मेट्रो और डीएमआरसी की टीम ने खेमनीचक और मलाही पकड़ी के बीच बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच की।

डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक रेलवे ने टेक्निकल प्वाइंट पर जानकारी मांगी थी। रेलवे लाइन के नीचे से मेट्रो टनल गुजरने और निर्माण के दौरान होने वाले कंपन से बिल्डिंग समेत ट्रैक पर क्या असर होगा समेत अन्य प्वाइंट पर रेलवे को जवाब उपलब्ध कराया गया है। निर्माण के दौरान कोई क्षति होने पर मेट्रो द्वारा कार्य कराया जाएगा।

Trending News

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM