लालू प्रसाद खलनायक! सुरक्षा मामले पर खूब बरसे सम्राट चौधरी

लालू प्रसाद खलनायक! सुरक्षा मामले पर खूब बरसे सम्राट चौधरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 22, 2026, 6:27:00 PM

पिछले कुछ वक्त से राज्य में लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों की सुरक्षा को लेकर के राजनीतिक बहस चल रही है। अब इसी बहस के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर सीधा निशाना साध दिया। सम्राट चौधरी ने सीधी-सीधे सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर लालू परिवार को कितनी सुरक्षा चाहिए? 

दरअसल सोमवार को राजधानी में अति पिछड़ा समाज की तरफ से आयोजित सम्मेलन में सीएम सम्राट चौधरी ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मामले पर लालू परिवार को कई बिंदुओं पर घेरा। सम्राट चौधरी का कहना था कि लालू परिवार को पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। इसके बाद भी उनकी मांगे खत्म नहीं हो रही है। आखिर उन्हें और कितनी सुरक्षा चाहिए? मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कहना था कि लालू परिवार की सुरक्षा में 150 के करीब कर्मी पहले से ही तैनात हैं। इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगाने के बाद भी सुरक्षा मांगी जाती है तो यह उचित नहीं है। हालांकि इस दौरान सम्राट चौधरी ने सीधे-सीधे हमला करते हुए कहा कि क्या किसी खलनायक को बिहार की पूरी पुलिस दे दें? क्या अब राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को इन्हीं की सुरक्षा में लगा दी जाए? सरकार की जिम्मेदारी केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे बिहार की जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। उन्होंने लालू परिवार के द्वारा बंगले को लेकर उठाए गए भी बात पर भी अपनी बातों को रखा। उनका कहना था कि परिवार के हर सदस्य के लिए अलग-अलग मकान की मांग की जाती है। कितना भी दे दिया जाए फिर भी संतोष नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पास पहले से पर्याप्त संसाधन है। अवैध जमीनों को लेकर भी कई बार सवाल उठाते रहे हैं।

बता दें कि सूबे में कुछ दिन पहले से ही सुरक्षाकर्मियों की संख्या को लेकर पक्ष और विपक्ष में तनातनी चल रही है। कुछ दिन पहले ही सुरक्षा प्रदान करने वाली समिति की मीटिंग के बाद लालू परिवार के कई सदस्यों की सुरक्षा की समीक्षा की गयी थी। इसके बाद राजद के कई नेताओं के बयान भी सामने आये थे। अब सीएम सम्राट चौधरी के इस बयान के बाद से ऐसा प्रतिति हो रहा है यह मुद्दा फिर राजनीतिक तापमान को बढा सकता है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM