जेल से बाहर निकले रौशन आनंद सर, कहा-फैजल खान ने हमारे भाई की हत्या करवाई है, खान सर पर गंभीर आरोप

जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन सर ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाई की मौत को साजिश बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फैजल खान ने हमारे भाई की हत्या करवाई है।

जेल से बाहर निकले रौशन आनंद सर, कहा-फैजल खान ने हमारे भाई की हत्या करवाई है, खान सर पर गंभीर आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 15, 2026, 1:44:00 PM

पटना में 'खान ग्लोबल स्टडीज' के बाहर पथराव-फायरिंग मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद को जमानत मिल गई। जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन सर ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाई की मौत को साजिश बताया है।  रौशन आनंद ने कहा कि मेरे भाई की मौत हो गई है। ये साजिश है। ये फैजल खान कितना झूठ बोला है। साथ ही उन्होंने कहा कि फैजल खान ने हमारे भाई की हत्या करवाई है। जमानत पर बाहर आने के बाद रौशन आनंद अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

रौशन आनंद जेल से बाहर आते ही खान सर पर भड़कते हुए कई बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक बयान के कारण मुझे साजिश के तहत फंसाया गया। मेरे भाई की साजिश के तहत हत्या कराई गई। साथ ही रौशन सर ने कहा कि फैजल खान ने झूठ बोला है। फायरिंग फैजल खान की तरफ से कराई गई। रौशन आनंद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं जेल से निकलते ही समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन आनंद ने कहा कि उनके भाई प्रिंस यादव की हत्या एक साजिश के तहत कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में फैजल खान (खान सर नाम से चर्चित)  और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक की भूमिका की जांच होनी चाहिए। रौशन आनंद ने आगे कहा कि हमारे साथ साजिश हुआ है। फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज का मालिक आर एस प्रसाद ने साजिश रचकर हमारे भाई की हत्या करवाई है।

रौशन आनंद ने कहा कि जब मैं बाहर था तो क्यों मेरे भाई के साथ कुछ नहीं हुआ? जब मैं जेल चला आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई। यह साजिश है और देखिए फैजल खान की यदि हम बात करें तो फैजल खान कितना झूठ बोला है। अब तो सबके सामने है कि गोलीबारी किसके तरफ से हुआ है। इसका वीडियो भी आया और इसमें साफ़ मालूम चला गया की यह फैजल खान के तरफ से हुआ है। 

खान सर पर गंभार आरोप लगाते हुए रौशन सर ने कहा कि फैजल खान शिक्षक नहीं, मेरे भाई के हत्यारे हैं। मेरे भाई को मुझसे छीन लिया गया है। रोशन  ने आगे कहा-नतीजा चाहे जो भी हो, अब कोई समझौता नहीं होगा। यह आर-पार की लड़ाई होगी। मेरे भाई की मौत के मामले में न्याय मिलने तक मेरी लड़ाई जारी रहेगी।

बता दें कि रौशन आनंद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  उनके भाई प्रिंस यादव की रविवार को नेपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी। आज सहरसा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज कोर्ट में रोशन आंनद की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई में जमानत मिल गई। आज प्रिंस यादव के शव का अंतिम संस्कार होगा। रोशन आनंद भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। बताया जाता है कि प्र‍िंस के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए थे। होटल के कमरे से मिर्गी की दवा भी बरामद की गई थी। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM