पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता

पूर्व सीएम नीतीश कुमार का निर्देश, बांकीपुर उपचुनाव में भारी जीत दर्ज करने के लिए जुटें कार्यकर्ता
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 14, 2026, 2:06:00 PM

पूर्व सीएम सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। दरअसल मंगलवार को जद(यू) के प्रदेश मुख्यालय, पटना में नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया।

इससे पहले नीतीश कुमार के आगमन पर प्रदेश कार्यालय परिसर में उपस्थित नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। नीतीश कुमार ने उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की, उनका अभिवादन स्वीकार किया तथा सभी का कुशलक्षेम जाना। नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लेते हुये उचित दिशा-निदेश देते हुये कार्यकत्र्ताओं को मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पूरी ताकत से बांकीपुर उपचुनाव में जुट जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए तथा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने और अनुशासित व सकारात्मक तरीके से चुनाव प्रचार करने का निर्देश देते हुये विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से बांकीपुर एनडीए प्रत्याशी का प्रदर्शन शानदार होगा।    

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM