छत्तीसगढ़: आयरन प्लांट में ब्लास्ट, मजदूरों पर खौलता लोहा गिरा, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ

छत्तीसगढ़: आयरन प्लांट में ब्लास्ट, मजदूरों पर खौलता लोहा गिरा, बिहार के 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 22, 2026, 6:00:00 PM

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ बकुलाही इलाके में स्थित एक स्पंज आयरन प्लांट में गुरुवार सुबह जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस भीषण हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 अन्य मजदूर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

हादसा गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे हुआ, जब प्लांट की कोल भट्टी (कोल किल्न) में अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। शुरुआती जांच के मुताबिक, डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण यह हादसा हुआ।

जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, भट्टी के नीचे कई मजदूर काम कर रहे थे। पाइपलाइन फटने से उबलती हुई गर्म राख और मलबा सीधे मजदूरों पर गिरा, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल मजदूरों को आनन-फानन में भाटापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर के 'बर्न ट्रीटमेंट सेंटर' रेफर कर दिया गया है।

दुखद बात यह है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी 6 मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और तकनीकी जांच जारी है ताकि लापरवाही के कारणों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Trending News

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM