पाटलिपुत्र जंक्शन पर हंगामे में 6 गिरफ्तार, 500 अज्ञात पर FIR, रेल IG का बड़ा खुलासा, आधी रात स्टेशन पर क्या-क्या हुआ?

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, ट्रेन रोकने और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों समेत करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पाटलिपुत्र जंक्शन पर हंगामे में 6 गिरफ्तार, 500 अज्ञात पर FIR, रेल IG का बड़ा खुलासा, आधी रात स्टेशन पर क्या-क्या हुआ?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 14, 2026, 11:17:00 AM

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के हंगामा मामले में रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन, ट्रेन रोकने और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नामजद आरोपियों समेत करीब 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, अब तक आधा दर्जन छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हुए हंगामे को लेकर रेल IG अमरेश कुमार ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि 200-300 छात्रों का उद्देश्य परीक्षा देना नहीं बल्कि हंगामा करना था, जिसके चलते स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

रेल आईजी अमरेश कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने ट्रेनों में भीड़ और पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की शिकायत करते हुए रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।  मामले को लेकर पाटलिपुत्र जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पथराव में IG जितेन्द्र राणा घायल हो गए। उन्हें गर्दन पर चोट लगी है।

रेल IG के मुताबिक छात्रों के लिए पहले से ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और स्थिति बिगाड़ दी। इस मामले में 500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. वहीं 6 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारी इस इरादे से आए थे कि परीक्षा प्रक्रिया को बाधित किया जाए।  इसी वजह से बार-बार समझाने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रित होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया गया। अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। 

बता दें कि राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग परीक्षा देने जा रहे छात्रों ने ट्रेन लेट होने पर ट्रैक जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षा केंद्रों की दूरी और ट्रेनों की लेत-लतीफी से नाराज सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रेलवे परिसर को जंग का मैदान बना दिया। ट्रेनों के लगातार विलंब होने से नाराज छात्रों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया, रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और कई ट्रेनों में तोड़फोड़ की। देखते ही देखते स्टेशन परिसर में पत्थरबाजी शुरू हो गई।  इस पत्थरबाजी में रेल आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस हंगामे के बीच राजधानी समेत कई गाड़ियां लेट हो गई।

बताते चलें कि बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हो गई। राज्यभर में 4,128 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए 500 केंद्र बनाए गए हैं और यह प्रक्रिया 17 जून तक चलेगी।  मद्य निषेध सिपाही के 1,603 पद तथा चलंत दस्ता सिपाही के 108 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM